-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Vasudevan Baskaran Said Indian Hockey Team Deserve Platinum Medal For Their Performance
प्लैटिनम पदक की हकदार है भारतीय हॉकी टीम, वासुदेवन भास्करन ने टीम को स्वर्ण से बेहतर आंका
- Written By: प्रिया जैस
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने भारत को लगातार हॉकी में दूसरा रजत पदक दिलाया। जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की, साथ ही हॉकी के पूर्व कप्तान वासुदेवन भास्करन ने भी भारतीय हॉकी टीम की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा हॉकी का कांस्य स्वर्ण से ज्यादा चमकदार था।

वासुदेवन भास्करन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
चेन्नई: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने भारत को लगातार हॉकी में दूसरा रजत पदक दिलाया। जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की, साथ ही हॉकी के पूर्व कप्तान वासुदेवन भास्करन ने भी भारतीय हॉकी टीम की खूब प्रशंसा की।
पूर्व कप्तान वासुदेवन भास्करन ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पेरिस ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेली और टीम का कांस्य पदक जीतना स्वर्ण पदक से ज्यादा चमकदार था। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक में लगातार कांस्य पदक जीता। भास्करन ने मद्रास वीक कार्यक्रम के इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हम रजत या स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन ऐसा होता है। भारत ने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेली।”
प्लैटिनम पदक की हकदार टीम
पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं इस टीम के प्रदर्शन को स्वर्ण से बेहतर आंकूंगा। अगर प्लैटिनम पदक (स्वर्ण पदक से भी बेहतर) है तो टीम इसकी हकदार है। भारतीय टीम ने शुरुआती मैच से ही अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार बेहतरीन हॉकी खेली।”
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
मास्को ओलंपिक (1980) के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ने कहा कि वह टीम के दबाव झेलने की क्षमता से बेहद प्रभावित है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक मैच (ब्रिटेन के खिलाफ) 10 खिलाड़ियों के साथ भी खेला था। ऐसे हमें इन परिस्थितियों से निपटने में निश्चित रूप से टीम और प्रबंधन को श्रेय देना चाहिए।”
कोच की रणनीति सराहनीय
भास्करन ने मुख्य कोच क्रेग फुल्टन की रक्षात्मक रणनीति की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘वह (फुल्टन) पिछले दो वर्षों से सफलतापूर्वक टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनकी रक्षात्मक प्रणाली अच्छी रही है। यह आक्रामक रणनीति की तरह दिखता है।”
यह भी पढ़ें- लुसाने डायमंड लीग में चमके नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक के बाद लगातार दूसरा रजत पदक किया हासिल
भास्करन ने कहा, ‘‘कोच से अधिक खिलाड़ियों को श्रेय देना चाहिये। कोच योजना बनाता है, जबकि क्रियान्वयन खिलाड़ियों को करना होता है।” अनुभवी भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ओलंपिक के बाद संन्यास ले लिया। भास्करन ने विश्वास जताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी उनकी जगह की भरपाई कर सकते हैं।
भविष्य के बारे में सोचे
पूर्व कप्तान वासुदेवन भास्करन ने कहा, ‘‘एक दिन सभी को खेल को अलविदा कहना है। किसी को उसकी जगह लेनी है। क्या एमएस धोनी के संन्यास के बाद भारतीय टीम विश्व कप नहीं जीता?”
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप, महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाने पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए खेल में संन्यास के बारे में सोचना व्यर्थ है, लेकिन हमें भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। हमें सोचना चाहिए कि उन्हें (युवा खिलाड़ियों को) कैसे आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि खेल में कोई भी अपराजेय नहीं है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Vasudevan baskaran said indian hockey team deserve platinum medal for their performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














