पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो

मनु भाकर पहली बार फैशन शो में दिखाई दी हैं। इस फैशन शो में मनु वेस्टर्न ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दीं। मनु का यह ड्रेस खासतौर पर इस इवेंट के लिए डिजाइन किया गया। उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में अपना जलवा दिखाया है।
मनु भाकर का लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक का वीडियो वायरल
मनु भाकर (सौजन्यः एक्स)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्टार निशानेबाज मनु जीतने अपने खेल के लिए प्रसिद्ध हैं, उतनी अपनी खूबसूरती के लिए भी फेमस हैं। ऐसे में अब उन्होंने रैंप वॉक करके अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

दरअसल, मनु भाकर पहली बार फैशन शो में दिखाई दी हैं। इस फैशन शो में मनु वेस्टर्न ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दीं। मनु का यह ड्रेस खासतौर पर इस इवेंट के लिए डिजाइन किया गया। उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में अपना जलवा दिखाया है।

सोशल मीडिया पर मनु भाकर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह रूप उनके फैंस को काफी भा रहा है। फैशन वीक में मनु भाकर की खूबसूरती और अंदाज देख फैंस की धड़कनें बढ़ गई है। वीडियो को देख यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि आजाद भारत के इतिहास में मनु भाकर पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ओलंपिक में दो पदक जीतने का कारनामा किया है। उन्होंने पेरिस में 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि दूसरा ब्रॉन्ज मेडल उन्होंने मिक्स्ड टीम पिस्टल प्रतिस्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ जीता।

मनु भाकर के करियर पर नजर डालें तो मनु ने 2017 में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन हीना सिद्धू को हराकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीता था। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने यूथ ओलंपिक गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। मनु भाकर यूथ ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी बनीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com