-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Vinesh Phogat Accused Delhi Police For Withdrawing The Security Of Female Wrestler
विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप, महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाने पर उठाए सवाल
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर सोशल मीडिया के जरिए महिला पहलवान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए है। विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर उन महिला पहलवानों की सुरक्षा को हटाने का आरोप लगाया है जो बृजभूषण के खिलाफ गवाही देने जाने वाली है। जिसकी जवाब में दिल्ली पुलिस ने इसका खंडन किया है और सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी दी है।

विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर सोशल मीडिया के जरिए महिला पहलवान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए है। विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर उन महिला पहलवानों की सुरक्षा को हटाने का आरोप लगाया है जो बृजभूषण के खिलाफ गवाही देने जाने वाली है। जिसकी जवाब में दिल्ली पुलिस ने इसका खंडन किया है और सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी दी है।
शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो दिल्ली की एक अदालत में पूर्व डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वाली हैं।
विनेश और उनकी चचेरी बहन संगीता फोगाट सहित कई अन्य पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। संगीता ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया की पत्नी हैं। दिल्ली पुलिस ने मामले में भारतीय जनता पार्टी के इस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपपत्र दायर किया था। मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को है।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
विनेश फोगाट ने एक्स पर किया ट्वीट
विनेश ने दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस ने उन महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है जो अदालत में बृज भूषण के खिलाफ गवाही देने जा रही हैं।”
जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के ख़िलाफ़ कोर्ट में गवाहियाँ होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है @DelhiPolice @DCWDelhi @NCWIndia — Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 22, 2024
यह भी पढ़ें- लुसाने डायमंड लीग में चमके नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक के बाद लगातार दूसरा रजत पदक किया हासिल
विनेश के इस ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस तुरंत एक्शन में आयी और विनेश के पोस्ट पर उन्होंने इस बात की पुष्टि की यह सिर्फ एक गलतफहमी है।
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर ट्वीट किया
पहलवानों को दी गई सुरक्षा वापस नहीं ली गई है; यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में हरियाणा पुलिस से यह जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया जाए, क्योंकि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति आमतौर पर वहीं रहते हैं।
The security provided to the wrestlers hasn't been withdrawn; it was decided to request Haryana Police to takeover the responsibility in future, since the protectees normally reside there. — DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) August 22, 2024
यह भी पढ़ें- आदिवासी पहलवान साईनाथ ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य
साथ ही दिल्ली पुलिस ने आगे लिखा
दिल्ली पुलिस के नियुक्त पीएसओ से इस निर्णय को समझने में गलती हुई जिससे उन्हें आज रिपोर्ट करने में देरी हो गई। स्थिति को सुधार लिया गया है। सुरक्षा कवर अब भी जारी है।
The assigned Delhi Police PSOs misunderstood this decision and got delayed in reporting today. The situation has been rectified. Security cover continues. — DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) August 22, 2024
विनेश पेरिस ओलंपिक फाइनल में पहुंची थीं लेकिन स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अधिक वजन के कारण उन्हें खेलों से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
Vinesh phogat accused delhi police for withdrawing the security of female wrestler
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














