Australian Open 2026: स्वियातेक और गॉफ जीतीं, केनिन बाहर; जोकोविच, मेदवेदेव और वावरिंका दूसरे दौर में

Iga Swiatek: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में इगा स्वियातेक और कोको गॉफ ने जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि पूर्व चैंपियन सोफिया केनिन बाहर हो गईं। मेदवेदेव और वावरिंका आगे बढ़े।
Swiatek & Djokovic into round two
इगा स्वियातेक (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Swiatek & Djokovic into round two: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के पहले दौर में दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी इगा स्वियातेक को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। स्वियातेक ने चीन की क्वालीफायर और 130वीं रैंकिंग वाली युआन युइ को 7-6, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। चार फ्रेंच ओपन, 2022 यूएस ओपन और 2023 विम्बलडन खिताब जीत चुकी स्वियातेक अब तक मेलबर्न पार्क में चैंपियन नहीं बन सकी हैं।

महिला वर्ग में अमांडा एनिसिमोवा (रैंक 4) और जेसिका पेगुला (रैंक 6) ने भी सीधे सेटों में जीत दर्ज की। इसके अलावा मिर्रा आंद्रीवा, विक्टोरिया एमबोको और पाउला बाडोसा ने भी दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, 2020 की चैंपियन सोफिया केनिन को हमवतन पेटोन स्टीयर्न्स के खिलाफ 3-6, 2-6 से हार झेलनी पड़ी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

पुरुष वर्ग में मेदवेदेव अगले राउंड में

पुरुष वर्ग में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे चोट के कारण पुर्तगाल के नुनो बोर्गेस के खिलाफ मैच के दौरान रिटायर हो गए। उस समय बोर्गेस 3-6, 6-4, 6-4 से आगे थे। स्विट्ज़रलैंड के दिग्गज स्टान वावरिंका ने लास्लो जेरे को 5-7, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। वावरिंका ने हाल ही में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी पेशेवर सत्र होगा। तीन बार के उपविजेता दानिल मेदवेदेव ने जेस्पर डी जोंग को 7-5, 6-2, 7-6 से हराया, जबकि टॉमी पॉल ने अलेक्जेंडर कोवासेविच को सीधे सेटों में मात दी। वही नोवाक जोकोविच भी जीत के साथ दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

कोको गॉफ की दमदार शुरुआत

अमेरिकी स्टार कोको गॉफ ने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार आगाज़ किया। मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में गॉफ ने उज्बेकिस्तान की कामिला राखीमोवा को 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह गॉफ के करियर की 75वीं ग्रैंड स्लैम जीत रही। ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में पहले दौर में उनका रिकॉर्ड अब 23 जीत और 4 हार का हो गया है।

दूसरे सेट में बढ़त के साथ जीता मुकाबला

हालांकि मैच के दौरान उनकी सर्विस पूरी तरह धारदार नहीं रही और उन्होंने सात डबल फॉल्ट किए, लेकिन उनकी रिटर्न, फिटनेस और बेसलाइन खेल ने उन्हें निर्णायक बढ़त दिलाई। दूसरे सेट में 5-1 की बढ़त के बाद गॉफ ने मैच का छठा ब्रेक हासिल कर सीधे सेटों में मुकाबला समाप्त किया। यह जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लिए कोको गॉफ की मजबूत दावेदारी को साफ तौर पर दिखाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com