Women's Asia Cup Rising Stars 2026 का शेड्यूल जारी, बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

Women's Asia Cup Rising Stars: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के शेड्यूल को जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को बैंकॉक में खेला जाएगा।
Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Schedule
विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Schedule: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स के बाद अब विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है। विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी के बीच बैंकॉक में आयोजित किया जाएगा।एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है, जिसका मकसद फुल-मेंबर देशों की 'ए' टीमों और एशियाई क्षेत्र की 4 टॉप एसोसिएट टीमों से उभरती हुई महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना है। फुल मेंबर देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की ए टीम खेलेगी। वहीं एसोसिएट टीमों यूएई, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड की टीम को शामिल किया गया है।

एसीसी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में भारत 'ए', पाकिस्तान 'ए', यूएई और नेपाल मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश 'ए', श्रीलंका 'ए', मलेशिया और थाईलैंड होंगे। सभी टीम को तीन लीग मैच मिलेगा। उसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम 13 फरवरी को अपने पहले मैच में उतरेगी। यह मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी को भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 17 फरवरी को टीम इंडिया, नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह मैच 20 फरवरी को आयोजित होंगे। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को खिताबी मैच खेला जाना है।

2023 में पिछली बार हुआ था ये टूर्नामेंट

उल्लेखनीय है कि विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का पहला संस्करण साल 2023 में आयोजित हुआ था। उस समय टूर्नामेंट के सभी मैच हांगकांग के कोवलून में मिशन रोड ग्राउंड में खेले गए थे। वीजा समस्याओं के कारण थाईलैंड ए को टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ समय पहले ही हटना पड़ा था। उसके स्थान पर नेपाल को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। भारी बारिश के कारण काफी दिक्कत हुई, जिससे पहले राउंड के 12 में से 7 मैच रद्द करने पड़े। एक सेमीफाइनल भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया। फाइनल में भारत ए ने बांग्लादेश ए को 31 रन से शिकस्त दी थी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स (महिला) 2026 का शेड्यूल

तारीख दिन मैच समय
13 फरवरी शुक्रवार पाकिस्तान A vs नेपाल सुबह 9:30 बजे
13 फरवरी शुक्रवार भारत A vs यूएई दोपहर 2:00 बजे
14 फरवरी शनिवार मलेशिया vs थाईलैंड सुबह 9:30 बजे
14 फरवरी शनिवार बांग्लादेश A vs श्रीलंका A दोपहर 2:00 बजे
15 फरवरी रविवार यूएई vs नेपाल सुबह 9:30 बजे
15 फरवरी रविवार भारत A vs पाकिस्तान A दोपहर 2:00 बजे
16 फरवरी सोमवार श्रीलंका A vs मलेशिया सुबह 9:30 बजे
16 फरवरी सोमवार बांग्लादेश A vs थाईलैंड दोपहर 2:00 बजे
17 फरवरी मंगलवार भारत A vs नेपाल सुबह 9:30 बजे
17 फरवरी मंगलवार पाकिस्तान A vs यूएई दोपहर 2:00 बजे
18 फरवरी बुधवार बांग्लादेश A vs मलेशिया सुबह 9:30 बजे
18 फरवरी बुधवार श्रीलंका A vs थाईलैंड दोपहर 2:00 बजे
20 फरवरी शुक्रवार सेमीफाइनल 1 (A1 vs B2) सुबह 9:30 बजे
20 फरवरी शुक्रवार सेमीफाइनल 2 (B1 vs A2) दोपहर 2:00 बजे
22 फरवरी रविवार फाइनल दोपहर 2:00 बजे
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com