-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- South Africa Strong In Second Test New Zealand Eyes A Draw
दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका मजबूत, न्यूजीलैंड की नजरें ड्रॉ पर
- Written By: मृणाल पाठक

PIC: Cricket South Africa/Twitter
क्राइस्टचर्च: क्विंटन डिकॉक के अचानक संन्यास लेने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने वाले काइल वेरेने के पहले शतक से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को अपना पलड़ा भारी रखा। वेरेने के नाबाद 136 रन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चाय से ठीक पहले दूसरी पारी नौ विकेट पर 354 रन पर घोषित करके न्यूजीलैंड को 425 रन का लक्ष्य दिया जिसके बाद मेजबान टीम 94 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में है। कागिसो रबादा ने 34 गेंद में करियर की सर्वश्रेष्ठ 47 रन की पारी खेलकर वेरेने का अच्छा साथ दिया।
रबादा ने इसके बाद न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान टॉम लैथम (01) और विल यंग (00) को पवेलियन भेजकर उसका स्कोर नौ रन पर दो विकेट किया। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने हेनरी निकोल्स (07) और डेरिल मिशेल (24) को बोल्ड करके न्यूजीलैंड की मुसीबत बढ़ाई। दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका में जन्में डेवोन कॉनवे 60 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 साल में 17 प्रयास में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है लेकिन कल अंतिम दिन उसकी राह आसान नहीं रहने वाली।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात
सोमवार का दिन वेरेने के नाम रहा। दिसंबर में भारत के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट श्रृंखला के दौरान डिकॉक के अचानक संन्यास लेने के बाद उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। वेरेने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में दो टेस्ट खेले थे जिसमें उन्होंने तीन पारियों में 13 के औसत से 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 30 रन इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर था। वेरेने ने वियान मुल्डर (35) के साथ 78 और फिर रबादा के साथ भी 78 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत बढ़त तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कल के 22 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए उन्होंने 97 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 158 गेंद में शतक जड़ा। (एजेंसी)
South africa strong in second test new zealand eyes a draw
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMपश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
Jul 11, 2026 | 08:20 PMइंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
Jul 11, 2026 | 08:12 PMAlliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Jul 11, 2026 | 08:11 PM100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














