-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Rishabh Pant Can Create History Scoring Third Consecutive Century
डॉन ब्रैडमैन-द्रविड़ और लारा की लिस्ट में शामिल होंगे ऋषभ पंत? करना होगा ये काम
- Written By: आकाश मसने
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में 2 जुलाई से शुरू होगा। इस मैच में ऋषभ पंत के पास डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा।

ऋषभ पंत (सोर्स: एक्स@RishabhPant17)
इंग्लैंड दौरे पर भारत की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो गई है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया था। पंत ने पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाये थे। हालांकि भारत यह मैच 5 विकेट से हार गया था।
इस सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में 2 जुलाई से शुरू होगा। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होने का बेहरतरीन मौका होगा।
द्रविड़, लारा और ब्रैडमैन के लिस्ट में हो सकते हैं शामिल
दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत एक और शतक लगाते ही डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा और राहुल द्रविड़ की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। इसके साथ ही वे इंग्लैंड में लगातार 3 टेस्ट शतक लगाने वाले सातवें विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे। यह कारनामा अब तक डॉन ब्रैडमैन, वॉरेन बार्डस्ले, चार्ल्स मैकार्टनी, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा और डेरिल मिचेल ने किया है।
सम्बंधित ख़बरें
आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
इस उपलब्धि को हासिल करने वाले राहुल द्रविड़ एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने 2002 में नॉटिंघम में 115 रन, लीड्स में 148 रन और द ओवल में 217 रनों की पारियां खेली। इस तरह वे इंग्लैंड में लगातार तीन शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। डेरिल मिचेल ने 2022 में लॉर्ड्स (108 रन), नॉटिंघम (190 रन) और लीड्स (109 रन) में यह कारनामा किया।
ऋषभ पंत के रिकार्ड्स
- ऋषभ पंत भारतीय विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वे अब तक 8 शतक लगा चुके हैं।
- ऋषभ ने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में किसी भी एशियाई विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 27 मैचों में 1933 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल हैं।
- ऋषभ पंत पहले भारतीय विकेटकीपर हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है।
इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
यशस्वी जायसवाल के निशाने पर गावस्कर का रिकॉर्ड, 97 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।Rishabh Pan
Rishabh pant can create history scoring third consecutive century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













