- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Team For Odi Series Against New Zealand Will Be Announced On 4th January
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कल होगा भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों के नाम पर होगी चर्चा
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चयन समिति ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को लेकर चर्चा कर सकती है। विकेटकीपर को लेकर भी होगी माथापच्ची।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Team will Announced on 4th January: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी 11 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी गई है। वहीं वनडे टीम का ऐलान कल शनिवार को होगा। टीम में सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को लेकर होने की संभावना है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला में जीत दर्ज करने वाली टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति दो प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दे सकती है। पहला मुद्दा है पंत की विकेटकीपर की भूमिका। ईशान किशन झारखंड के लिए मध्यक्रम में शानदार फॉर्म में हैं, जबकि ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में बड़ा शतक जड़ा है। टीम संयोजन को देखते हुए चयनकर्ता ऐसे विकेटकीपर को प्राथमिकता देंगे, जो पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हो।
साल 2025 में पंत ने नहीं खेला कोई वनडे मुकाबला
पंत ने जुलाई 2024 से दिसंबर 2025 के बीच केवल एक वनडे मैच खेला है, जबकि पिछले आठ वर्षों में केवल 31 वनडे मैच और 35 से कम औसत दर्ज की है। इसके बावजूद उनके अनुभव और दबाव में प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका दिए बिना बाहर करना सवाल खड़ा कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी
विनोद कांबली की सेहत पर संकट, दिमाग में क्लॉट और स्ट्रोक का खतरा! अब सचिन तेंदुलकर बने अपने दोस्त का सहारा
जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट
तेज गेंदबाजों को लेकर भी करनी होगा माथापच्ची
दूसरा मुद्दा तेज गेंदबाजों का चयन है। टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम मिलने की संभावना है। चयनकर्ता यह भी तय करेंगे कि हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिलेगा या आराम दिया जाएगा। वहीं मोहम्मद शमी के नाम पर भी चर्चा होगी। मोहम्मद शमी चोट से वापसी के बाद बंगाल के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य कुछ लोगों को संदिग्ध लग रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज 2 महीनों के लिए क्रिकेट से हुआ दूर
मोहम्मद सिराज क्यों हुए बाहर ये समझ से परे
वहीं पिछले कुछ समय से व्हाइट बॉल क्रिकेट से बाहर चल रहे मोहम्मद सिराज कब अंदर और बाहर होते हैं किसी को पता नहीं चलता। मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेशी श्रृंखला में वह टीम का हिस्सा थे। उन्होंने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी के पहले चार मैचों में नहीं खेले हैं, लेकिन अंतिम चरण में उनका शामिल होना संभव है। पिछले वनडे विश्व कप (2023) तक नियमित सदस्य रह चुके सिराज को 50 ओवर के प्रारूप से बाहर रखना समझ से परे माना जा रहा है।
सरफराज और देवदत्त भी दावेदार
वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल भी टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं। हालांकि, शुभमन गिल, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की टीम में स्थायी उपस्थिति के कारण पडिक्कल को मौका पाना मुश्किल है। अब देखना होगा कि चयनकर्ता किसे तवज्जो देते हैं। कल किसी भी समय टीम का ऐलान हो जाएगा।
Indian team for odi series against new zealand will be announced on 4th january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोवा की साध्वी सैल के सिर सजा Femina Miss India 2026 का ताज, मिस वर्ल्ड 2027 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Apr 19, 2026 | 08:16 AMगुजरात के धंधुका में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आगजनी, देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 08:10 AMमहानगरपालिका में नॉमिनेशन की जंग: 80 में से 28 आउट! क्लीन बोल्ड हुए कई दिग्गज, अब 52 में मचेगा दंगल
Apr 19, 2026 | 08:06 AMराम मंदिर और संसद भवन दहलाने की थी साजिश, दिल्ली पुलिस ने 4 कट्टरपंथियों को दबोचा
Apr 19, 2026 | 07:59 AMWaste Management Crisis: सभापति का आदेश ‘हवा-हवाई’? 24 घंटे की डेडलाइन और 5 दिन की खामोशी
Apr 19, 2026 | 07:51 AMMaharashtra MLC Election 2026 का ऐलान, महायुति-मविआ में उम्मीदवारों को लेकर तेज हलचल
Apr 19, 2026 | 07:50 AMPower Cut News: संभाजीनगर में पावर फेल, सूरज उगल रहा आग, ऊपर से नखरे दिखाता बिजली विभाग
Apr 19, 2026 | 07:35 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM














