यशस्वी जायसवाल के निशाने पर गावस्कर का रिकॉर्ड, 97 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल 97 रन बनाते ही गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
यशस्वी जायसवाल के निशाने पर गावस्कर का रिकॉर्ड, 97 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

एजबेस्टन: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 2 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट मैच में 97 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

अब तक खेले गए 20 टेस्ट मैचों में 1903 रन बनाने वाले जायसवाल के पास अगर कम से कम 97 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह सुनील गावस्कर के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। दूसरे मैच में जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। जायसवाल ने पहले मैच की पहली पारी में शतक जड़ा था। वह दूसरे मैच में भी अपने फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज गावस्कर ने अपने 23वें टेस्ट में खेल के पांच दिवसीय प्रारूप में 2,000 रन का आंकड़ा पार किया था, जो उन्होंने 7 से 12 अप्रैल 1976 तक पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। गौतम गंभीर 24 टेस्ट के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए अपने 25वें टेस्ट में 2000 रन पूरे किए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (मैचों के हिसाब से)

  • सुनील गावस्कर – 23
  • गौतम गंभीर – 24
  • राहुल द्रविड़ – 25
  • वीरेंद्र सहवाग – 25
  • विजय हजारे – 26
  • चेतेश्वर पुजारा – 26
  • सौरव गांगुली – 27
  • शिखर धवन – 28
  • एमएके पटौदी – 28
  • अजिंक्य रहाणे – 29

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड महान डॉन ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपने 15वें टेस्ट में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था।

टेस्ट मैचों में सबसे तेज 2000 रन (पारी के हिसाब से)

  • डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 22 (15 टेस्ट)
  • जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – 32 (17 टेस्ट)
  • हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) – 33 (22 टेस्ट)
  • माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) – 33 (20 टेस्ट)
  • मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) – 34 (20 टेस्ट)
  • डग वाल्टर्स (ऑस्ट्रेलिया) – 35 (22 टेस्ट)
  • ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 35 (22 टेस्ट)
  • आर्थर मॉरिस (ऑस्ट्रेलिया) – 36 (23 टेस्ट)
  • एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) – 36 (23 टेस्ट)
  • फ्रैंक वॉरेल (वेस्टइंडीज) – 36 (22 टेस्ट)
  • विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – 36 (21 टेस्ट)
  • हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 36 (22 टेस्ट)

पारी के लिहाज से भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग और द्रविड़ के नाम है, जिन्हें 40 पारियां लगी थीं। जायसवाल ने अब तक 38 पारी में बल्लेबाजी की है और अगर वह एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 97 रन बना लेते हैं तो वह सहवाग और द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले टेस्ट बल्लेबाज जायसवाल ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल छह टेस्ट खेले हैं और उनके नाम 817 रन हैं।

टेस्ट मैचों में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (पारी के आधार पर)

  • राहुल द्रविड़ – 40
  • वीरेंद्र सहवाग – 40
  • विजय हजारे – 43
  • गौतम गंभीर – 43
  • सुनील गावस्कर – 44
  • सचिन तेंदुलकर – 44
  • सौरव गांगुली – 45
  • चेतेश्वर पुजारा – 46
  • शिखर धवन – 47
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 48

अगर जायसवाल पहली पारी में कम से कम 97 रन बना लेते हैं तो वह रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत को 2023 WTC के फाइनल में पहुंचाने वाले रोहित ने 40 पारियों में WTC में 2000 रन पूरे किए। WTC में सबसे तेज 2000 रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड मार्नस लाबुशेन के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने WTC में अपना 2000वां रन अपनी 31वीं पारी में पूरा किया। एजबेस्टन में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं शतक, फिर भी नहीं जीती टीम

WTC में सबसे तेज 2000 रन (पारी के हिसाब से)

मारनस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) – 31 बाबर आज़म (पाकिस्तान) – 34 स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 38 रोहित शर्मा (भारत) – 40 जो रूट (इंग्लैंड) – 40 उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) – 40 दिमुथ करुणारत्ने (ऑस्ट्रेलिया) – 41

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com