-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Set To Dropped For Odi Series Against New Zealand
भारतीय वनडे टीम में होगा बड़ा फेरबदल, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rishabh Pant Set To Dropped: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन की वापसी के आसार हैं।

ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Rishabh Pant Set To Dropped For ODI Series vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 से 18 जनवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा कर रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम और 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऋषभ पंत को नहीं किया जाएगा शामिल
रविवार को स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंत को 2025-26 सीजन की आखिरी घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा जा सकता है। पंत फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं। अगर वनडे टीम में पंत को शामिल नहीं किया गया तो वो विजय हजारे ट्रॉफी के पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऋषभ पंत भारतीय टीम के दूसरे पसंदीदा विकेटकीपर-बल्लेबाज थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पंत ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला था।
इस हफ्ते टीम का ऐलान संभव
बीसीसीआई चयनकर्ताओं से उम्मीद की जा रही है कि वे इस सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा करेंगे। शुभमन गिल भारत के वनडे कप्तान बने रहेंगे। वह गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ कप्तानी के लिए तैयार हैं।
ईशान किशन की हो सकती है वनडे टीम में वापसी
ऋषभ पंत की संभावित गैरमौजूदगी में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को दो साल से अधिक समय बाद वनडे टीम में मौका मिल सकता है। ईशान ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 11 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई ईशान किशन को पर्याप्त मौके देना चाहता है।
यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को मिली कमान, देखें पूरी टीम
ईशान किशन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाते हुए झारखंड को पहली बार खिताब दिलाया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ पुणे में शतक जड़ा। इसके अलावा, विजय हजारे ट्रॉफी में भी ईशान का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 24 दिसंबर को कर्नाटक के खिलाफ महज 33 गेंदों में शतक पूरा किया, जो लिस्ट-A क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है।
Rishabh pant set to dropped for odi series against new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














