किडनी कांड दबाने की कोशिश! पीड़ित रोशन पर बनाया शिकायत वापसी का दबाव, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

Kidney Racket Victim Roshan Kule: किडनी कांड पीड़ित रोशन कुले ने लगाया बड़े नेता पर धमकी देने का आरोप। विजय वडेट्टीवार ने की जांच कमेटी की मांग। दिल्ली पहुंची पुलिस टीम।
Kidney racket victim Roshan Kule pressure news
विजय वडेट्टीवार और पीड़ित रोशन
Published on: 
Updated on: 

Vijay Wadettiwar on Kidney Scandal Chandrapur: किडनी कांड में जिस किसान ने अवैध साहूकारों के उत्पीड़न से अपनी किडनी बेची उस रोशन कुले ने यहां आरोप लगाते हुए कहा कि किडनी मामले की शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा है।

नागभीड़ तहसील के ग्राम मिंधूर निवासी रोशन ने यह आरोप कांग्रेस नेता तथा ब्रम्हपुरी क्षेत्र के विधायक विजय वडेट्टीवार के समक्ष मीडिया से बात करते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वे दो दिनों में पर्याप्त सबूत पेश करेंगे। उन पर एक बड़े नेता की तरफ से लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। अगले एक-दो दिन में पूरे सबूतों के साथ इस नेता का नाम बताएंगे।

SP से मिले 2 पीड़ित

हरियाणा और राजस्थान के 2 अन्य पीड़ितों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन से मुलाकात की। साथ ही इस मामले के मुख्य आरोपी रवींद्रपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एक स्पेशल जांच टीम कोर्ट द्वारा आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते ही बुधवार शाम को ही दिल्ली रवाना हो गई। विधायक वडेट्टीवार ने इसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए फॉलोअप किया। उन्होंने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की भी मांग की।

भाजपा नेताओं के पास समय नहीं

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस घटना को पूरे महाराष्ट्र ने देखा है। किसान नेता बच्चू कडू पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा के विधायक या सांसद पीड़ित किसान से मिलना टाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के एक बड़े नेता की ओर से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

किडनी कांड को उजागर करते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस सारी परेशानी से तंग आकर रोशन आत्महत्या करने की सोच रहा था, लेकिन कांग्रेस ने उसका साथ दिया। रोशन की शिकायत के बाद 6 साहूकारों को गिरफ्तार किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com