-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Nz Vs Sa 2nd Test South Africa Beat New Zealand By 198 Runs Draw Series 1 1
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 198 रन से हराकर श्रृंखला में बराबरी की
- Written By: काजल चोपड़े
न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट एक पारी और 276 रन से जीता था।

क्राइस्टचर्च, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड (New Zealand) को 198 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1 . 1 से बराबरी कर ली । न्यूजीलैंड को जीत के लिये 426 रन का लक्ष्य देने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने उसे 227 रन पर आउट करके एक सत्र बाकी रहते जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट एक पारी और 276 रन से जीता था। दक्षिण अफ्रीका टीम उस मैच में 95 और 111 रन पर आउट हो गई थी।
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पूरे पांचों दिन मैच में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 364 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज सारेल एरवी ने शतक जड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड को 293 रन पर आउट करके पहली पारी में 71 रन की बढत बना ली। कैगिसो रबाडा ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
South Africa have won the second Test against New Zealand by 198 runs and claim 12 crucial #WTC23 points ? The series ends 1-1.#NZvSA pic.twitter.com/4lIch3mQHj — ICC (@ICC) March 1, 2022
क्विंटोन डिकॉक के अचानक संन्यास लेने के बाद विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी कर रहे काइल वेरेने ने भी शतक जड़ा जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 354 रन पर घोषित करके 425 रन की बढत ले ली। चौथे दिन न्यूजीलैंड ने पहले तीन विकेट 25 रन पर गंवा दिये जिससे मैच में वापसी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। रबाडा ने टॉम लाथम और विल यंग को पहले तीन ओवर में पवेलियन भेजा।
न्यूजीलैंड ने आखिरी दिन चार विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। उस समय डेवोन कोंवे 60 और टॉम ब्लंडेल एक रन बनाकर खेल रहे थे। कोंवे पहले सत्र के आखिर में 92 रन पर आउट हो गए।तेज गेंदबाज लुथो सिपामला ने उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद से न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई। ब्लंडेल और कोलिन डि ग्रांडहोमे (18) दूसरे सत्र के पहले पांच ओवर में ही आउट हो गए जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की जीत तय हो गई। (एजेंसी)
Nz vs sa 2nd test south africa beat new zealand by 198 runs draw series 1 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMपश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
Jul 11, 2026 | 08:20 PMइंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
Jul 11, 2026 | 08:12 PMAlliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Jul 11, 2026 | 08:11 PM100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














