-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Junior Womens Hockey World Cup India Finishes In 10th Place
Women’s Junior Hockey World Cup: भारत का सफर हुआ खत्म, स्पेन से हारकर 10वें स्थान पर रही टीम इंडिया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Women’s Junior World Cup 2025: जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर स्पेन से 2-1 की हार के बाद खत्म हो गया। कनिका सिवाच ने एकमात्र गोल किया, जबकि भारत टूर्नामेंट में 10वें स्थान पर रहा।

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Junior Women’s Hockey World Cup: जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का सफर स्पेन से हार के बाद खत्म हो गया। भारतीय महिला हॉकी टीम को जूनियर हॉकी विश्व कप में स्पेन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कुल टीमों की सूची में 10वें स्थान पर रही। भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल कनिका सिवाच (41′) ने किया। वहीं स्पेन की तरफ से नतालिया विलानोवा (16′) और एस्थर कैनालेस (36′) ने गोल किया।
पहला क्वार्टर बहुत रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से गोल के प्रयास किए गए, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं। 14वें मिनट में, स्पेन को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे निधि ने रोक दिया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में स्पेन ने आक्रामक खेल की शुरुआत की।
नतालिया विलानोवा ने किया पहला गोल
सारा कार्मोना रामोस ने सर्कल के चारों ओर कुशलता से ड्रिबल किया और अंदर एक पास दिया, जिसे नतालिया विलानोवा (16′) ने सफलतापूर्वक गोल में बदल टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अगले कुछ मिनटों में भारत को कुछ मौके मिले, लेकिन टीम इंडिया उन मौकों को गोल में बदल पाने में सफल नहीं हो सकी।
सम्बंधित ख़बरें
FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी
IND vs ENG Hockey: आखिरी 2 सेकंड का ड्रामा, अंपायर का फैसला बदला और शूट-आउट में अंग्रेजों को चटाई धूल
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
यह भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर आरोप, पति को लेकर कही ये बड़ी बात
41वें मिनट पर भारतीय टीम कर सकी एक मात्र गोल
36वें मिनट में भारत की तरफ से सोनम ने एक पास को गोल में बदला था, लेकिन स्पेन ने एक वीडियो रेफरल लिया जो सफल रहा। रेफरी ने एक बैक स्टिक देखी और गोल कैंसिल कर दिया। 36वें मिनट में ही स्पेन की तरफ से एस्थर कैनालेस ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इस गोल ने स्पेन की बढ़त 2-0 करते हुए मैच में उसकी पकड़ मजबूत कर दी। 41वें मिनट में, भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। कनिका सिवाच (41′) ने अपने स्ट्राइक से स्पेनिश गोलकीपर को छकाते हुए भारत के लिए पहला गोल किया।
आखिरी क्वार्टर में भारत ने तेजी दिखाई और गोल के मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन अंत तक स्पेन की बराबरी करने में भारतीय टीम सफल नहीं हो सकी। स्पेन ने मैच 2-1 से जीत लिया। (आईएएनएस इनपुट के साथ)
Junior womens hockey world cup india finishes in 10th place
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














