Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े संकेत लेकर आया है। जानें किस राशि को लाभ मिलेगा और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।
Aaj Ka Rashifal 25 July 2026 Daily Horoscope Business Prediction All Zodiac Signs
आज का राशिफल 25 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। जहां कुछ जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को आर्थिक मामलों, पारिवारिक विवादों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और साथ ही व्यापार-भविष्य, जिसमें सोना, चांदी, तांबा, कपास समेत विभिन्न वस्तुओं के बाजार रुझानों का अनुमान भी दिया गया है।

मेष- आपने कार्यो को समय पर पूरा करने का प्रयास करें, मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। घरेलू विवादों की अनदेखी न करें।

वृषभ- पारिवारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहने की संभावना है। विरोधी कामकाज बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा।

मिथुन- मान प्रतिष्ठा में कमी आयेगीं खर्च बढ़ने से पैसों का इंतजाम करना होगा। धार्मिक कार्यो में लगन रहेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। संयम रखें।

कर्क- व्यापार व्यवसाय मध्यम रहेगा। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। अतिथि वृषभमन का योग है।  संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान होगा।

सिंह- भौतिक सुख साधनों में रूचि बढे़गी। विरोधियों से सतर्क रहकर कार्य करें। आय व्यय में संतुलन रहेगा।  कार्यो में रूचि रहेगी।

कन्या- व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा। मनोंवांछित सफलता प्राप्त होगी।

तुला- कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। व्यवसायिकबाधायें दूर होंगी। जीवनसाथी का कार्य अच्छा और सहयोगी रहेगा। तुला राशि वालों तो पारिवारिक कार्यो में रूचि रहेगी।

वृश्चिक- कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें, नौकरी में उत्साहवर्धक सफलता मिलेगी। दैनिक कार्य में यश प्राप्त होगा। प्रियजनों से विवाद को टालना हितकर रहेगा।

धनु- सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहेगा, नए संबंध बनेंगे, अनुभवों का लाभ मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोबल बना रहेगा।

मकर- पुरूषार्थ का प्रतिफल मिलेगा, धैर्य आपको उन्नति की पराकाष्टा पर ले जायेगा। वाद विवाद से दूर रहें। आकस्मिक लाभ का योग प्रबल है।

कुम्भ- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें, जल्दबाजी में कार्य न करें। अभीष्ट की प्राप्ति होगी। नौकर चाकरों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- परिवार में शुभ कार्यो का निर्णय होगा। मानसिक अस्थिरता दूर करें। पुराना कार्य बनने का योग है। शुभ सूचना प्राप्त होगी।  प्रापर्टी संबंधी कार्यो से बचना चाहिये।

व्यापार-भविष्य

आषाढ शुक्ल एकादशी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, धातु, मोती, पुखराज, जौ, चना, अलसी, तिल, गुड़, खांड़ रूई, कपास में वृद्धि होगी। वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के बने रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें।  भाग्यांक 3723 है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com