थैंक्यू फ्रेंड्स...देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया

PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया वीडियो जारी कर गुरुवार को साझा किए गए अपने संदेश पर मिली प्रतिक्रियाओं के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। बोले- आपका प्यार और सुझाव प्रेरणा देते हैं।
pm modi reel
पीएम मोदी (Image- Social Media)
Updated on

PM Modi New Reel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक नया वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गुरुवार रात साझा किए गए अपने वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझावों और समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद कहा।

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "थैंक यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने रिस्पॉन्ड किया और पॉजिटिव सुझाव दिए, उसके लिए थैंक्स टू एवरीबडी।"

उन्होंने आगे कहा, "आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों।" प्रधानमंत्री का यह संदेश उनके गुरुवार रात जारी किए गए वीडियो के बाद सामने आया है, जिस पर सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि जनता के सुझाव और समर्थन सरकार के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा नागरिकों से संवाद आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

कल भी रात पोस्ट किया था रील

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि सरकार पेपर लीक के मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नया कानूनी ढांचा तैयार कर रही है और इससे संबंधित विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में लाया जा सकता है।

उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार फिलहाल इस्तीफे पर विचार नहीं कर रही है और उसका फोकस राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार पर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com