-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Jammu Kashmir Cricket Association President Javed Ahmed Kitab Suspended
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
JKCA President Latest News : जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में प्रशासनिक विवाद, अध्यक्ष जावेद अहमद किताब 35 दिन में ही निलंबित। एपेक्स काउंसिल ने 8-0 से प्रस्ताव पारित कर हटाया।

जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन सांंकेतिक तस्विर (सोर्स-एआई निर्मित)
Javed Ahmed Kitab Suspended post Of JKCA president: जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एक बार फिर प्रशासनिक विवाद सामने आया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जावेद अहमद किताब को पद संभालने के करीब 35 दिन बाद ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जेकेसीए कि एपेक्स काउंसिल के आठ सदस्यो ने उनके निलबंन के प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि एक सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इसके बाद 8-0 के बहुमत से प्रस्ताव पारित कर जावेद अहमद को अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय लिया गया। हालांकि, निलंबन के पीछे की वजहों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। जेकेसीए सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह मामला अध्यक्ष के आचरण से जुड़ा होने के कारण प्रस्ताव उन्हें नहीं भेजा गया था। इस फैसले के बाद एक बार फिर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट प्रशासन में विवाद गहराता नजर आ रहा है।
जावेद अहमद किताब तत्काल प्रभाव से निलंबित
एपेक्स काउंसिल के आठ सदस्यों ने जावेद अहमद को पद से हटाने के फैसले का समर्थन किया। हालांकि, उन्हें किस वजह से पद से हटाया गया है इसके बार में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जावेद अहमद ने अभी 35 दिन पहले ही अध्यक्ष पद संभाला था। इस फैसले के बाद एक बार फिर जेकेसीए विवादों में आ गया है। जावेद अहमद को पद से हटाने की अधिसूचना जेकेसीए के सचिव ने जारी की।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
एपेक्स काउंसिल ने 8-0 से पारित किया प्रस्ताव
अधिसूचना में बताया गया है कि मामला अध्यक्ष के आचरण और उनके ही निलंबन से जु़ड़ा होने की वजह से यह प्रस्ताव जावेद अहमद को नहीं भेजा गया था। हालांकि, इस प्रस्ताव को बाकी 9 सदस्यों के पास भेजा गया, उनमें से 8 सदस्यों ने जावेद अहमद को पद से हटाने पर सहमति जताई। वहीं, एक सदस्य ने इस प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया। इसी कारण 8-0 के बहुमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए जावेद अहमद को जेकेसीए के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया गया।
अधिसूचना में बताया गया कि जेकेसीए ने अपने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जिला इकाइयों और अन्य पदाधिकारियों को इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि जावेद अहमद ने 22 मई को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद संभाला था।
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
JKCA ने किया था शानदार प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया। पारस डोगरा की कप्तानी में टीम ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था। जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का सूखा खत्म किया था।
टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर हराया था। जम्मू-कश्मीर की तरफ से तेज गेंदबाज आकिब नबी डार का प्रदर्शन लाजवाब रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 60 विकेट निकाले थे।
Jammu kashmir cricket association president javed ahmed kitab suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Rain Alert: मुंबई में 1 जुलाई से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल
Jun 26, 2026 | 04:35 PMजम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
Jun 26, 2026 | 04:32 PMदेश का पहला प्रयोग: गड़चिरोली के गोंडवाना विवि में शुरू हुआ ‘वैद्य चिकित्सालय’, 20 से 50 रुपये में परंपरागत इल
Jun 26, 2026 | 04:22 PM42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
Jun 26, 2026 | 04:16 PMतलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने बयां किया दिल का हाल, बोलीं- मुझे रोमांटिक होना पसंद है, प्यार की कमी जरूर है
Jun 26, 2026 | 04:14 PMपाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Jun 26, 2026 | 04:13 PMHigh Court Verdict: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, 13 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Jun 26, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














