भारतीय महिला हॉकी टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा, नीदरलैंड्स में निभा सकते हैं ये अहम जिम्मेदारी

Hockey India: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों से तत्काल इस्तीफा दे दिया। उनके कार्यकाल में टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए चौथा स्थान हासिल किया था।
भारतीय महिला हॉकी टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा, नीदरलैंड्स में निभा सकते हैं ये अहम जिम्मेदारी
हरेंद्र सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Indian Women Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा भेज दिया। उनके इस निर्णय ने टीम मैनेजमेंट और फैंस को चौंका दिया है।

शोर्ड मारिन के दोबारा कोच बनने की संभावना

इस्तीफे के तुरंत बाद सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि नीदरलैंड के अनुभवी कोच शोर्ड मारिन भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान एक बार फिर संभाल सकते हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था और चौथे स्थान पर रहते हुए विश्व हॉकी में भारत की पहचान मजबूत की थी। मारिन ने अगस्त 2021 में पद छोड़ा था, जबकि हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। हरेंद्र इससे पहले जूनियर वर्ल्ड कप 2016 में भारत को खिताब दिलाने वाले मुख्य कोच भी रह चुके हैं।

इस्तीफे पर हरेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया

हरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि भारतीय महिला टीम को कोचिंग देना उनके करियर का सबसे सम्मानजनक अनुभव रहा। उन्होंने लिखा कि यह उनके पेशेवर जीवन का एक यादगार अध्याय है, लेकिन व्यक्तिगत कारणों की वजह से वह वर्तमान में आगे काम जारी नहीं रख सकते। उन्होंने टीम की भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि इंडियन हॉकी की प्रगति में वे हमेशा अपना सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगे।

पिछले एक साल में टीम का प्रदर्शन चिंताजनक

भारतीय महिला हॉकी टीम का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में टीम 16 में से केवल दो मैच जीत सकी और अगले सीजन के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई। इसके अलावा एशिया कप के फाइनल में हार के बाद टीम वर्ल्ड कप में सीधा प्रवेश हासिल करने से चूक गई। इन नतीजों ने टीम की तैयारी और रणनीति पर काफी सवाल खड़े किए हैं।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने दी शुभकामनाएं

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने हरेंद्र सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी को आगे ले जाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कोच को धन्यवाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी बताया कि टीम के लिए नए कोच की घोषणा जल्द की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com