- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Umran Malik Working Hard Comeback Team India
उमरान मलिक ने खोले अपने पत्ते, बताया IPL 2026 में वापसी का प्लॉन
Umran Malik: उमरान मलिक आखिरी बार 2023 में टीम इंडिया के लिए खेले थे। अब वह पूरी तरह फिट हैं और अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर टीम में वापसी के लिए खास तैयारी कर रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

उमरान मलिक (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम से उमरान मलिक इन दिनों दूर चल रहे हैं। तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले उमरान फिलहाल घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की ओर से खेल रहे हैं। लगभग दो साल से टीम इंडिया से दूर रहने के बाद अब वह वापसी की राह तलाश रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है और मैदान पर अपनी क्षमता को फिर से साबित करने का इरादा किया है।
उमरान ने खोले अपने पत्ते
उमरान मलिक ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि जिस दिन उनका प्रदर्शन बेहतरीन होगा, उसी दिन उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिलेगा। उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी की खासियत का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्लोवर बॉल पर भी काम किया है। उमरान ने कहा कि सफेद गेंद और लाल गेंद दोनों के लिए आवश्यक गेंदबाजी वह कर रहे हैं और अब यह सिलेक्टर पर निर्भर है कि उन्हें कब टीम इंडिया में मौका मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलते हुए उमरान ने अभी तक तीन मैचों में छह विकेट हासिल किए हैं। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन उन्हें राष्ट्रीय टीम की ओर एक कदम और करीब ले जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
IPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट
RCB vs LSG: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रन पर ऑलआउट, रासिख डार को मिले चार विकेट
आईपीएल 2026 पर उमरान की नजर
आईपीएल 2026 से पहले उमरान मलिक अपनी तैयारियों पर विशेष जोर दे रहे हैं। उन्हें केकेआर ने रिटेन किया है, हालांकि पिछली IPL सीजन में वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। इससे पहले उन्होंने एसआरएच के लिए केवल एक मैच खेला था। आईपीएल 2023 में उन्होंने आठ मैचों में पांच विकेट लिए थे, जबकि आईपीएल 2022 उनका शानदार सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 22 बल्लेबाजों को आउट किया था।
राष्ट्रीय टीम में उमरान का प्रदर्शन
भारत के लिए उमरान ने अब तक 10 वनडे मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, आठ टी20 मैचों में उन्होंने 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। तेज रफ्तार गेंदबाजी के अलावा उनकी स्लोवर बॉल और विविध तकनीक उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती हैं। टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की नजरें उमरान की फिटनेस और प्रदर्शन पर हैं, ताकि उन्हें आगामी मैचों और सीरीज में शामिल किया जा सके।
ये भी पढ़ें: सरहद पार से आया बयान! कोहली की तारीफ करते ‘नाराज’ हुए पाकिस्तानी दिग्गज, जीता फैंस का दिल
उमरान मलिक का मुख्य लक्ष्य टीम इंडिया में वापसी के साथ-साथ आईपीएल 2026 में भी धमाल मचाना है। वह लगातार अपनी गति, लाइन और लेंथ पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय टीम और लीग दोनों में फिट और तैयार रहने के लिए उमरान की मेहनत लगातार जारी है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि उमरान का यह संघर्ष उन्हें जल्द ही टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी लाइनअप में वापसी दिला सकता है।
Umran malik working hard comeback team india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM












