- Hindi News »
- Sports »
- India Vs South Africa Test Series Team India Captains Mohammad Azharuddin Virat Kohli Test Series Sachin Tendulkar Sourav Ganguly Ms Dhoni
मोहम्मद अजहरूद्दीन से विराट कोहली तक साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में असफल रहे ‘ये’ सभी कप्तान, जानिए सभी के रिपोर्ट कार्ड
- Written By: सुभाष यादव

-विनय कुमार
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच (India vs South Africa Test Series) 3 मैचों की ताजा सीरीज के अंतिम मैच में केपटाउन के मैदान में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से अपना झंडा लहराया। आपको याद दिला दें कि इस सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन (Centurion Test India vs South Africa, 2021) में खेला गया था, जिसमें भारत ने 113 रनों से साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी थी। उसके बाद जोहानिसबर्ग के वांडरर्स के मैदान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैचमें साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। और अब, शुक्रवार, 14 जनवरी को तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से अपने नाम किया।
इस शिकस्त के साथ भारत का साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि इससे पहले भारत ने 7 बार साउथ अफ्रीका के दौरे में टेस्ट सीरीज खेली थीं। 2010-11 में महेंद्र सिंह धोनी की कमान में खेली गई सीरीज को छोड़कर सभी सीरीज में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। केवल धोनी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका से एक बार भारत की टीम उनकी जमीन पर हारी नहीं, बल्कि, सीरीज 1-1 से ड्रॉ हुई थी। आइए जानें, भारत के साउथ अफ्रीका दौरे में खेली गई टेस्ट सीरीज का इतिहास-
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
24 अप्रैल का इतिहास: जब मैदान पर गूंजा सचिन-सचिन! उसी दिन खामोश हुई थी दिनकर की कलम
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
1. मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin 1992-93)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin Captain) की कप्तानी में साल 1992-93 में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे में गई थी, जिसमें 4 मैचों की टेस्ट सीरीज (South Africa vs India Test Series) खेली गई थी। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 1-0 से धूल चटाई थी। उस दौरे में डरबन (Durban), जोहानिसबर्ग (Johannesburg) और केपटाउन (Capetown) में खेले गए टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे। हां, पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट मैच (Port Elizabeth Test Match) में भारत को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराया था।
2. सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar 1996-97)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin Captain) के बाद साल 1996-97 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। उस दौरे में दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। साऊथ अफ्रीका ने उस सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हराया था। डरबन और केपटाउन के मैदान में खेले गए मुकाबलों में भारत को शिकस्त मिली थी, जबकि जोहानिसबर्ग में खेला गया मैच ड्रॉ हो गया था।
3. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly 2001-02)
साल 2001-02 में टीम इंडिया ने सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Captain) की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। उस दौरे पर दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-0 से जीत हासिल की थी। ब्लोमफोंटेन में खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, उस टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ (Port Elizabeth Test Match India vs South Africa) में खेला गया था, जो ड्रॉ हो गया था।
4. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid 2006-07 Captain)
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि साल 2006-07 में टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Captain) की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। उस दौरे का भारत ने जीत के साथ शुरुआत की थी।जोहानिसबर्ग के मैदान में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने 123 रनों से जीत हासिल की थी। साऊथ अफ्रीका की ज़मीन पर भारत की वह पहली टेस्ट जीत थी। इसके बाद डरबन (Durban) और केपटाउन (Capetown) में खेले गए मैचों में भारत को शिकस्त मिली थी।
5. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Captain 2010-11)
साल 2010-11 में टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Captain) की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। गौरतलब है कि, वह एकमात्र दौरा रहा, जिसमें टीम इंडिया को सीरीज में हार नहीं मिली। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 जीत से बराबरी पर रही थी। आपको याद दिला दें कि सेंचुरियन के मैदान में मिली हार का बदला लेते हुए टीम इंडिया ने डरबन के मैच में साऊथ अफ्रीका को 87 रनों से हरा दिया था। और, उस तीसरा मैच, जो केपटाउन के मैदान में खेला गया था, ड्रॉ हो गया था।
6. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Captain 2013-14)
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Captain vs South Africa) की कप्तानी में पहली पर साउथ अफ्रीका की सीरीज ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर धोनी की कमान में साल 2013-14 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी, जिसमें दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज हुई। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 1-0 से हरा दिया था। जोहानिसबर्ग के मैदान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नतीजा नहीं आया। उसके बाद डरबन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था।
7. विराट कोहली (Virat Kohli Captain 2017-18)
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि विराट कोहली (Virat Kohli Captain) की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2017-18 में पहली बार साउथ अफ्रीका का दौरा किया थ। इस दौरे में दोनों देशों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी। जिसमें भारतीय टीम को 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। केपटाउन और सेंचुरियन के मैदान में खेले गए मैचों में टीम इंडिया को शिकस्त मिली थी। जबकि, जोहानिसबर्ग के मैदान में खेले गए मैच में ही भारत ने 63 रनों से साउथ अफ्रीका को हराया था।
India vs south africa test series team india captains mohammad azharuddin virat kohli test series sachin tendulkar sourav ganguly ms dhoni
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
Apr 25, 2026 | 03:43 AMAaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM














