-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Fifa Chief Infantino Mourns Death Of Ghana Footballer Dominic Frimpong
घाना प्रीमियर लीग में बड़ा हादसा, बस हमले में Dominic Frimpong की मौत; फीफा अध्यक्ष ने जताया शोक
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Dominic Frimpong की घाना प्रीमियर लीग मैच से लौटते समय टीम बस पर हथियारबंद हमले में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर फीफा और CAF ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

डोमिनिक फ्रिम्पोंग (फोटो-सोशल मीडिया)
Ghana Footballer Dominic Frimpong: फुटबॉल से एक दुखद घटना सामने आ रही है। घाना के फुटबॉलर डोमिनिक फ्रिम्पोंग (Dominic Frimpong) की एक दुखद घटना में मौत हो गई। घाना प्रीमियर लीग के मैच से लौटते समय बेरेकुम चेल्सी एफसी की टीम बस पर हमला हुआ, जिसमें 20 वर्षीय फुटबॉलर डोमिनिक फ्रिम्पोंग की जान चली गई।
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बेरेकुम चेल्सी एफसी के खिलाड़ी डोमिनिक फ्रिम्पोंग के दुखद निधन पर संवेदना व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि यह घटना घाना प्रीमियर लीग के एक मैच के बाद हुई, जिसमें बेरेकुम चेल्सी का मुकाबला पूर्व चैंपियन एफसी समार्टेक्स 1996 से था।
Dominic Frimpong की मौत पर फीफा अध्यक्ष ने दुख व्यक्त की
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “बेरेकुम चेल्सी फुटबॉल क्लब के डोमिनिक फ्रिम्पोंग के दुखद निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। यह घटना तब हुई, जब टीम घाना प्रीमियर लीग के एक मैच से लौट रही थी और उनकी बस पर हमला किया गया। वैश्विक फुटबॉल समुदाय और फीफा में मौजूद हर व्यक्ति की ओर से हम उनके परिवार, दोस्तों, बेरेकुम चेल्सी एफसी के सभी सदस्यों और उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, जो उन्हें जानते थे।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के मीरारोड में क्रेन हादसे में बेटे की मौत, बिल्डर पर कार्रवाई नहीं, पुलिस स्टेशन के बाहर पिता का धरना
हार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई
इंग्लैंड के महान खिलाड़ी और डबल बैलन डी’ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन
स्पेन पर हुई 480 करोड़ की बरसात! रनर-अप अर्जेंटीना को मिले इतने अरब; जानें FIFA 2026 की पूरी इनामी राशि
समरेबोई से बेरेकुम लौटते समय, बेरेकुम चेल्सी एफसी की बस पर हथियारबंद लुटेरों के एक समूह ने हमला कर दिया। लुटेरों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था, ताकि बस आगे न बढ़ सके। क्लब के अनुसार, बंदूकें और असॉल्ट राइफलें लिए हुए नकाबपोश हमलावरों ने बस पर घात लगाकर हमला किया, जब ड्राइवर ने बस को पीछे करने की कोशिश की। खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य जान बचाने के लिए पास की झाड़ियों में छिप गए। दुर्भाग्य से फ्रिम्पोंग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ ने भी शोक व्यक्त की
अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) के अध्यक्ष पैट्रिस मोटसेपे ने भी फ्रिम्पोंग के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। घाना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कर्ट एडविन सिमियन-ओक्राकू को संबोधित एक आधिकारिक पत्र में मोटसेपे ने इस क्षति पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे अत्यंत दुख के साथ यह जानकारी मिली कि बेरेकुम चेल्सी की बस पर हथियारबंद लुटेरों ने हमला किया। यह बस घाना प्रीमियर लीग के एक मैच से लौट रही थी और इस हमले में 20 वर्षीय विंगर डोमिनिक फ्रिम्पोंग की जान चली गई। कृपया मेरी ओर से और सीएएफ की ओर से डोमिनिक फ्रिम्पोंग के परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों और घाना फुटबॉल संघ के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं पहुंचाएं।”
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर प्रफुल्ल हिंगे की जादुई ग्रोथ, 24 घंटे में 1,000 से 4 लाख तक पहुंची फॉलोअर्स की संख्या
हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच जारी रहने के बीच फुटबॉल एसोसिएशन क्लब और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है। अधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
Fifa chief infantino mourns death of ghana footballer dominic frimpong
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PMकैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा
Jul 23, 2026 | 10:14 PMजिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
Jul 23, 2026 | 10:08 PMहर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…
Jul 23, 2026 | 10:01 PMसंभाजीनगर राशन घोटाला: गजानन एग्रो सेल्स कॉर्पोरेशन तक पहुंची जांच, मेन आरोपी समेत 5 फरार, 15.75 लाख की जब्ती
Jul 23, 2026 | 09:58 PMसागर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप; सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 23, 2026 | 09:52 PMभगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














