सोशल मीडिया पर प्रफुल्ल हिंगे की जादुई ग्रोथ, 24 घंटे में 1,000 से 4 लाख तक पहुंची फॉलोअर्स की संख्या

Prafulla Hinge Instagram: RR के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत के बाजार में प्रफुल्ल हिंगे का नाम गूंज रहा है। इसी कारण उनके सोशल मीडिया पर भी फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
Prafull Hinge Growth on Social Media
प्रफुल्ल हिंगे (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prafull Hinge Growth on Social Media: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने अपने आईपीएल डेब्यू में ही ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रफुल्ल ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया। मैदान पर उनके प्रदर्शन का असर ऐसा रहा कि सोशल मीडिया पर भी वह अचानक छा गए।

पहले ही ओवर में मचाया तहलका

प्रफुल्ल हिंगे ने मैच के अपने पहले ही ओवर में राजस्थान के बल्लेबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने एक ही ओवर में तीन बड़े विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। सबसे पहले उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा, जो इस सीजन में अच्छे फॉर्म में चल रहे थे। इसके बाद ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस को आउट कर उन्होंने सनराइजर्स को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। यहीं नहीं, प्रफुल्ल ने बाद में राजस्थान के कप्तान रियान पराग का भी विकेट लेकर अपनी शानदार गेंदबाजी का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर कुल चार विकेट झटके, जो किसी भी डेब्यू मैच के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन माना जाता है।

सोशल मीडिया पर भी छाए प्रफुल्ल

मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ प्रफुल्ल हिंगे ने सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। मैच से पहले उनके इंस्टाग्राम पर महज कुछ हजार फॉलोवर्स थे, लेकिन इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी। जहां पहले उनके करीब 1 हजार से 4 हजार के बीच फॉलोवर्स थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़कर लगभग 4 लाख के करीब पहुंच चुकी है। यह दिखाता है कि एक शानदार प्रदर्शन कैसे किसी खिलाड़ी की किस्मत और पहचान दोनों बदल सकता है।

Prafull Hinge Growth on Social Media
प्रफुल्ल हिंगे इंस्टाग्राम अकाउंट का फोटो- (प्रफुल्ल हिंगे/इंस्टाग्राम)

हिंगे ने शुरुआत में ही कर दी राजस्थान की हालत खराब

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट झटककर राजस्थान रॉयल्स को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। 217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक समय स्कोर 9 रन पर 5 विकेट हो गया। इस झटके से राजस्थान उबर नहीं पाई और लगातार विकेट गिरते रहे।

हैदराबाद की शानदार जीत

राजस्थान की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और उसे 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस जीत के साथ सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। 5 मैचों में 4 अंकों के साथ टीम अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com