DC VS LSG Highlights, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के आखिरकार इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर ही ली। इस मैच में लखनऊ ने टीम से दिल्ली मात्र 1 विकेट से हराया। दिल्ली की तरफ से इस जीत के हीरो आशुतोष शर्मा रहे। उन्होंने अपनी इस मैच जिताऊ पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 ही छक्के लगाए। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने कुल 210 रन का टारगेट दिया था।
दिल्ली के द्वारा दिए गए 210 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शरुआत काफी खराब रही। दिल्ली ने 65 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त आशुतोष शर्मा आए। फिर आशुतोष शर्मा ने स्टब्स के सात 34 और विपराज निगम के साथ 39 रन की साझेदारी की। लखनऊ की टीम में निकोलस पूरन औऱ मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की। एक तरफ मार्श ने 75 तो पूरन ने 75 रन की पारी खेली। ये ही कारण था कि लखनऊ की टीम दिल्ली के सामने 210 रन का टारगेट रख सकी। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए।
Never gave up hope 💪
Never stop believing 👊 A special knock and match to remember for the ages 🥳#DC fans, how’s the mood? 😉 Scorecard ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#TATAIPL | #DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/la32ij2BDw — IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 11:25 PM (IST)
एक वक्त दिल्ली की टीम हार के नजदीक थी, लेकिन इसके बाद धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने दिल्ली के लिए मुश्किल लग रहे मैच में ऐसी बल्लेबाजी की जिसका नतीजा सिर्फ और सिर्फ जीत हुआ। आशुतोष ने छक्का लगाकर अपनी टीम को इस सीजन की पहली जीत दिलाई। उन्होंने 31 गेंदों पर 66 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।
And he does it in 𝙎𝙏𝙔𝙇𝙀 😎
Ashutosh Sharma, take a bow! 🙇♂️
A #TATAIPL classic in Vizag 🤌
Updates ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/rVAfJMqfm7
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 11:10 PM (IST)
दिल्ली एक वक्त हार की कगार पर थी, लेकिन अब दिल्ली के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आशुतोष शर्मा इस वक्त 27 बॉल में 47 पर खेल रहे हैं। उन्होंने दो गेंदों पर दो लगातार छक्के जड़ दिए हैं। अब दिल्ली को 9 गेंदों पर 18 रन की है जरूरत।
24 Mar 2025 11:01 PM (IST)
विपराज निगम दिल्ली की टीम के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वो दिल्ली टीम को जीत के करीब पहुंचा गए। हांलाकि अब दिल्ली के लिए जीत की राह आसान नहीं दिख रही है। विपराज ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए। अब दिल्ली को 13 रन प्रति ओवर की जरूरत है और उनके पास 3 विकेट शेष हैं।
Match 4. WICKET! Over: 16.1 Vipraj Nigam 39(15) ct M Siddharth b Digvesh Singh, Delhi Capitals 168/7.https://t.co/aHUCFODDQL #DCvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 10:41 PM (IST)
दिल्ली की इस वक्त मैच में नाजूक स्थिति में है। अब ट्रिस्टन स्टब्स को एम. सिद्धार्थ ने आउट कर दिया है। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर के बाद 133-6 विकेट है। अब लखनऊ की टीम जीत के करीब पहुंच गई है।
24 Mar 2025 10:14 PM (IST)
अभी 7 ओवर भी पूरे नहीं हुए है और इतने कम समय में ही आधी दिल्ली पेवेलियन पर है। अब फाफ डू प्लेसिस को रवि बिश्नोई ने आउट कर दिया है। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 66-5 विकेट है।
24 Mar 2025 10:05 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस वक्त संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही है। अब कप्तान अक्षर पटेल को दिग्वेश राठी को ने आउट किया। ये दिग्वेश राठी का पहला आईपीएल विकेट है। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 5.3 ओवर में 51-4 विकेट है।
Match 4. WICKET! Over: 5.3 Axar Patel 22(11) ct Nicholas Pooran b Digvesh Singh, Delhi Capitals 50/4.https://t.co/aHUCFODDQL #DCvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 09:48 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स को उनका तीसरा विकेट मिल गया है। इस बार समीर रिजवी को सिद्धार्थ ने आउट किया। दिल्ली की स्थिति इस वक्त नाजुक है। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 2 ओवर के बाद 8-3 विकेट है।
Match 4. WICKET! Over: 1.4 Sameer Rizvi 4(4) ct Rishabh Pant b M Siddharth, Delhi Capitals 7/3.https://t.co/aHUCFODDQL #DCvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 09:43 PM (IST)
शार्दुल ठाकुर को उनका दूसरा विकेट ले लिए हैं। उन्होंने अपना दूसरा शिकार अभिषेक पोरेल को अपना दूसरा शिकार बना दिया है। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही है। दिल्ली का स्कोर 1 ओवर के बाद 2-1 विकेट है।
Match 4. WICKET! Over: 0.5 Abishek Porel 0(2) ct Nicholas Pooran b Shardul Thakur, Delhi Capitals 2/2.https://t.co/aHUCFODDQL #DCvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 09:40 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स को उनका पहला विकेट मिल गया है। जेक फ्रेजर मैकगर्क को शार्दुल ठाकुर ने मात्र 1 रन के स्कोर पर आउट हुए।
24 Mar 2025 09:21 PM (IST)
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए। मारक्रम ने 15, मिचेल मार्श ने 72, निकोलस पूरन ने 75, डेविड मिलर ने 27 रन बनाए। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3, कुलदीप ने 2, मुकेश ने 1 और विपराज ने 1 विकेट चकटाए।
Innings break!
Mitchell Marsh and Nicholas Pooran guide @LucknowIPL to a competitive total of 209/8. 🔥
Will @DelhiCapitals be able to chase this total down? 🤔
Scorecard ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#TATAIPL | #DCvLSG pic.twitter.com/n2tIIJrEIM
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 09:05 PM (IST)
कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17वें ओवर में दिल्ली को दो सफलता दिलाई। पहले विकेट लिया लेकिन दूसरा विकेट रन आउट के रूप में गिरा। 179 रन पर छठा विकेट गिरा।
24 Mar 2025 08:50 PM (IST)
खतरनाक दिख रहे निकोलस पूरन को दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया है। स्टार्क ने पूरन को क्लीन बोल्ड किया। अपनी पारी में निकोलस पूरन के ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन की पारी खेली।
Match 4. WICKET! 14.5: Nicholas Pooran 75(30) b Mitchell Starc, Lucknow Super Giants 169/4 https://t.co/aHUCFODDQL #DCvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 08:41 PM (IST)
कप्तान ऋषभ पंत को कुलदीप यादव ने शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया है। ये कुलदीप यादव का इस मैच में पहला विकेट है। दूसरी तरफ निकोलक पूरन ने दिल्ली के गेंदबाजों में डर का माहौल बनाया हुआ है। वो इस वक्त 27 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन पर खेल रहे हैं।
Match 4. WICKET! 13.4: Rishabh Pant 0(6) ct Faf Du Plessis b Kuldeep Yadav, Lucknow Super Giants 161/3 https://t.co/aHUCFODDQL #DCvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 08:37 PM (IST)
मिचेल मार्श के बाद निकोलस पूरन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। इस वक्त लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर 13 ओवर में 161-2 स्कोर है।
FIFTY and going strong 💪
What an entertaining knock this has been so far from @NicholasPooran 😍
Updates ▶ https://t.co/aHUCFOD61d #TATAIPL | #DCvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/h9GqktuB2B
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 08:32 PM (IST)
आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल मार्श का विकेट मिल गया है। मार्श को दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने आउट किया। मार्श ने 36 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में 76 रन बनाए। इस वक्त लखनऊ का स्कोर 133 रन पर 2 विकेट है।
Mitch bhai 🥲 pic.twitter.com/u41bxzl8vQ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 24, 2025
24 Mar 2025 08:24 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त टीम का स्कोर 123 रन पर 1 विकेट है, जबकि अभी 11वां ओवर चल रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है।
No stopping Nicky P 🚀 pic.twitter.com/qUeJ5T9GGQ
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 08:03 PM (IST)
दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। इस वक्त लखनऊ की टीम दिल्ली पर हावी नजर आ रही है। उनके बल्लेबाज ताबड़तोड़ अंदाज में खेल रहे हैं। इस वक्त टीम का स्कोर 7 ओवर में 89 रन है।
Welcome to Mitch Marsh, IPL 2025 💥pic.twitter.com/lZJchEFitp
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 07:03 PM (IST)
दिल्ली को एडन मार्करन के रूप में उनका पहला विकेट मिल गया है। उनका विकेट विपराज निगम ने लिया। इस वक्त टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 50 रन है। इस मैच में लखनऊ के खिलाड़ी तेज गती से रन बना रहे हैं। दिल्ली को मैच में वापस आने के लिए एक दो विकेट की और जरूरत होगी।
Match 4. WICKET! 4.4: Aiden Markram 15(13) ct Mitchell Starc b Vipraj Nigam, Lucknow Super Giants 46/1 https://t.co/aHUCFODDQL #DCvLSG #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 06:58 PM (IST)
विशाखापट्टनम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम मैदान की पिच काफी सपाट बताई जा रही है। लेकिन थोड़ा बहुत यहां पर स्पिनर्स को मदद मिलेगी। जो भी कप्तान इस मैदान पर टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा। यहां पर काफी रन बनने के आसार हैं और दोनों टीमों के पास काफी खतरनाक हिटर बल्लेबाज मौजूद हैं।
24 Mar 2025 06:32 PM (IST)
इस सीजन में ये दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीम के लिए नए कप्तान है। ऐसे में अक्षर पटेल और ऋषभ पंत दोनों के कंधों पर अपनी टीम को जीत दिलाने जिम्मेदारी होगी। ये ही कारण है कि पहला मैच इन दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Captains 👍
Match-day rivals 🆚
Friends through & through 🤝𝗠. 𝗢. 𝗢. 𝗗 Axar & Rishabh as we gear up for tonight's #DCvLSG clash 👌👌#TATAIPL | @DelhiCapitals | @LucknowIPL | @akshar2026 | @RishabhPant17 pic.twitter.com/mI2RI3WHYF
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
24 Mar 2025 06:29 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर)/करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स: युवराज चौधरी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव।
24 Mar 2025 06:28 PM (IST)
लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, निकोलर पूरन, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, राजवर्धन हंगरगेकर, दिग्वेश सिंह, युवराज चौधरी, रवि बिश्नोई, एम सिद्धार्थ, मयंक यादव, आकाश दीप, आवेश खान, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव।
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), फाफ डू प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), डोनोवन फरेरा, माधव तिवारी, मनंत कुमार, दर्शन नालकंडे, त्रिपूर्ण विजय, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन।