-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Farmers Block Chandrapur Nagpur Highway Bringing Traffic To Standstill
सातबारा कोरा करने की घोषणा एक धोखा, चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर किसानों का चक्काजाम, यातायात ठप्प
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur: चंद्रपुर जिले में सांसद प्रतिभा धानोरकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एवं किसानों ने नागपुर चंद्रपुर महामार्ग पर चक्काजाम आंदोलन किया जिसकी वजह से यहां यातायात 2 घंटे तक ठप रहा।

किसानों का चक्काजाम (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के वरोरा में भारी बारिश से तबाह किसानों को अधर में छोड़ने का सरकार पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार 3 अक्टूबर को सांसद प्रतिभा धानोरकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एवं किसानों ने नागपुर चंद्रपुर महामार्ग पर चक्काजाम आंदोलन किया जिसकी वजह से यहां यातायात 2 घंटे तक ठप रहा। इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थी।
आंदोलन के दौरान हज़ारों किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गीला अकाल घोषित करने, तुरंत कर्ज़ माफ़ी करने आदि मांगो को लेकर वरोरा के रत्नमाला चौक में चक्काजाम आंदेालन किया। चुनाव से पहले सातबारा कोरा करने की घोषणा को झूठा करार देते हुए सांसद प्रतिभा धानोरकर बैलगाड़ी में सवार हो तहसील कार्यालय पहुंची और अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।
किसान संकट में
इस दौरान, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा अपने घोषणापत्र में की गई ‘सातबारा कोरा’ करने की घोषणा पूरी तरह से धोखा साबित हुई। महाराष्ट्र का बलीराजा संकट में है और परिवार तबाह हो रहे हैं, फिर भी महायुति सरकार सिर्फ़ झूठे वादे कर रही है सांसद धानोरकर ने राज्य में तुरंत गीला अकाल घोषित करने और किसानों के कर्ज़ माफ़ करने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
चंद्रपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, 82% से अधिक प्रपत्र वितरित, 63 बीएलओ सम्मानित
Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म
सांसद ने किया चक्काजाम (सौजन्य-नवभारत)
साथ ही, उन्होंने चंद्रपुर ज़िले के सोयाबीन उत्पादकों को तुरंत एक विशेष पैकेज देने और कपास उत्पादकों को प्रति हेक्टेयर 1 लाख रुपये और सोयाबीन उत्पादकों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये का मुआवज़ा देने की मांग की। चंद्रपुर और यवतमाल ज़िलों के किसानों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष बाकल, तहसीलदार योगेश कोटकर, थानेदार तांबड़े ने सांसद प्रतिभा धानोरकर से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया। हालांकि, प्रशासन द्वारा ठोस आश्वासन दिए जाने के लिए सांसद प्रतिभा धानोरकर और प्रदर्शनकारियों ने बैलगाड़ी में तहसील कार्यालय जाकर तहसीलदार योगेश कोटकर को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें – नागपुर से चंद्रपुर तक बनेगा नया फोर लेन, CM फडणवीस ने दिए निर्देश, समृद्धि महामार्ग पर दिया अपडेट
इस आंदोलन में सांसद प्रतिभा धानोरकर के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय खाड़े, चंद्रपुर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश तिवारी, प्रवीण काकड़े, अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष सोहेल रजा शेख, इंटक युवा कांग्रेस के प्रशांत भारती, वरोरा ग्रामीण तहसील के अध्यक्ष मिलिंद भोयर, भद्रावती तहसील के अध्यक्ष प्रशांत काले, वरोरा शहर के अध्यक्ष विलास टिपले, भद्रावती शहर के अध्यक्ष सूरज गावंडे, कृषि उपज बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष राजू चिकटे, गोपाल अमृतकर, कृषि उपज बाजार समिति के विशाल बदखल, ऐश्वर्या खामनकर, संध्या पोडे, दीपाली माटे, सरिता सूर, चंद्रपुर और यवतमाल जिलों के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Farmers block chandrapur nagpur highway bringing traffic to standstill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारो खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Jul 15, 2026 | 05:22 PMCSMT के ऐतिहासिक गुंबद से पानी रिसने की वजह आई सामने, कमजोर हुए 100 साल पुराने पत्थरों के जोड़
Jul 15, 2026 | 05:17 PMExplainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
Jul 15, 2026 | 05:16 PMअब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत
Jul 15, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














