आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज से करें राजस्थान की सैर, सिर्फ इतना आएगा खर्च

IRCTC Tour Package: राजस्थान अपनी संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज की मदद से राजस्थान के कई जगहों को बजट में एक्सप्लोर किया जा सकता है।
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज से करें राजस्थान की सैर, सिर्फ इतना आएगा खर्च
राजस्थान टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajasthan Tour Package: आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल के बीच समय निकालकर ट्रैवल करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन ट्रैवल करने के लिए पूरी प्लानिंग करनी पड़ती है जिसके लिए काफी ज्यादा समय की जरूरत होती है। खासकर उस जगह जाकर नई चीजों को जानने में समय लगता है। ऐसे में ट्रैवलिंग को आसान बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने टूर पैकेज लॉन्च किए हैं। जिसकी मदद से यात्री बिना किसी परेशानी के लंबी यात्रा तय कर सकते हैं।

अगर आप भी बिना किसी झंझट के बेहतरीन जगह पर ट्रिप करना चाहते हैं तो इस बार आईआरसीटीसी के खास टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको राजस्थान की सैर करना का मौका मिलेगा। अगर आप चंडीगढ़ में रहते हैं तो यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। दरअसल यह टूर पैकेज  8 दिनों के लिए है। जिसमें आपको ट्रिप पर पूरी सुविधाएं मिलेंगी।

इन जगहों पर करें सैर

आईआरसीटीसी ने राजस्थान घूमने के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआत हर शुक्रवार चंडीगढ़ से होगी। इसके तहत आपको अजमेर, पुष्कर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और जयपुर शहर का टूर करवाया जाएगा। इस टूर पैकेज में रहने से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था मिलेगी। इस पैकेज को दो भागों में बांटा गया है जिसको स्टैंडर्ड और कंफर्ट नाम दिया गया है। 7 रात और 8 दिन के इस टूर  पैकेज को आप कभी भी बुक कर सकते हैं।

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

अगर आप चंडीगढ़ से राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में यात्रा के खर्च सुविधाएं और सीट बुकिंग के हिसाब से अलग-अलग है। अगर आप 3 क्लास एसी में सफर करते हैं तो इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 36690 रुपए है। वहीं दो लोगों के साथ में सफर करने पर यह किराया प्रति व्यक्ति 27705 रुपए है। अगर तीन लोगों में शेयरिंग करते हैं तो यह खर्च 25415 रुपए रहेगा।

इसके अलावा स्लीपर क्लास में सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 33175 रुपए तय किया गया है। वहीं, दो लोगों में यात्रा करने पर खर्च 23185 रुपए प्रति व्यक्ति है और तीन लोगों में स्लीपर क्लास का सफर 21895 रुपए में बुक कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com