CSK Vs RR Highlight Update, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रन के अंतर से शिकस्त दी। मैच से पहले इस दौरान मैच से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। लेकिन फिर भी राजस्थान की टीम ने नितीश राणा की दमदार पारी की बदौलत चेन्नई के सामने 182 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। राजस्थान के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 176 रन पर सिमट गई। इस हिसाब से राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच को 6 रन से जीती। ये आरआर के लिए इस सीजन की पहली जीत है। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने लिए। इसके अलावा बल्लेबाजी में नितीश राणा ने ताबड़तोड़ 81 रन बनाए।
नितीश राणा ने चेन्नई के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 21 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद राणा की नजर शतक पर थी, लेकिन 81 रन के स्कोर पर वो स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन का शिकार बन गए। इसके बाद राजस्थान को इस मैच में जीत दिलाने में स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चेन्नई के चार बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। ये ही कारण था कि चेन्नई जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और विजय शकंर का विकेट लिया। हसरंगा के अलावा जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
हालांकि चेन्नई की टीम इस मैच में हार गई, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने आज कप्तानी पारी खेली। ऋतुराज ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए। गायकवाड़ को राजस्थान के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। कप्तान के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राहुल त्रिपाठी ने 23 जबकि रवींद्र जडेजा ने 32 रन का योगदान दिया। अंत में एम. एस. धोनी ने भी कुछ अच्छे शॉटस खेले लेकिन भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
30 Mar 2025 11:41 PM (IST)
अंतिम ओवर्स में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से कुछ लंबे लंबे छक्के दिखे। लेकिन फिर भी वो चेन्नई को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने उन्हें अंतिम ओवर में 16 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।
Sandy, you’ve done it again 💗 pic.twitter.com/sQim2WMYQa
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2025
30 Mar 2025 11:29 PM (IST)
आईपीएल 2025 के मुकाबले में राजस्थान को उसकी पहली जीत मिल चुकी है। राजस्थान के लिए इस जीत के हीरो बल्लेबाज नितीश राणा और स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा रहे। एक तरफ जहां नितीश ने 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली तो वहीं, हसरंगा ने 4 विकेट अपने नाम किए।
Match 11. Rajasthan Royals Won by 6 Run(s) https://t.co/V2QijpWpGO #RRvCSK #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
30 Mar 2025 11:06 PM (IST)
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को स्पिन गेंदबाज हसरंगा ने पेवेलियन भेज दिया है। इस मैच में वानिंदु हसरंगा का ये चौथा विकेट है। गायकवाड़ के बाद मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स को 24 गेंद में 54 रन की जरूरत है।
30 Mar 2025 10:17 PM (IST)
शिवम दुबे के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लग गया है। शिवम को हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। अब इस मैच में चेन्नई की जीत की राह थोड़ा मुश्किल नजर आ रही है।
30 Mar 2025 09:49 PM (IST)
जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में रचिन रविंद्र को आउट करके राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। बिना खाता खोले ही रचिन को पवेलियन की ओर जाना पड़ा।
30 Mar 2025 09:26 PM (IST)
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए हैं। अब चेन्नई की टीम को जीत के लिए 183 रन बनाने होंगे। राजस्थान की तरफ से नितीश राणा ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने पहले 21 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद राणा की नजर शतक पर थी, लेकिन 81 रन के स्कोर पर वो स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन का शिकार बन गए। नितीश ने आज की पारी में कुल 81 रन बनाए। 81 रन बनाने के लिए राणा ने 36 गेंद ली। नितीश के अलावा कप्तान रियान पराग ने 37 तो संजू सैमसन ने 20 रन का योगदान दिया।
चेन्नई के लिए खलील अहमद, नूह अहमद और पथिराना ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जब नितीश राणा बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि राजस्थान आज के मैच में 200+ का स्कोर खड़ा कर सकता है। लेकिन अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन ने उन्हें विकेट के पीछे एम. एस. धोनी के हाथों कैच आउट कर दिया। फिलहाल अब इस मैच में राजस्थान की टीम के गेंदबाजी टीम की जीत या हार को सुनिश्चित करेगी।
Watch Nitish Rana's splendid counterattacking 81(36) 👌
Updates ▶️ https://t.co/V2QijpWpGO#TATAIPL | #RRvCSK | Watch 🔽
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
30 Mar 2025 08:44 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स को उनकी हसरंगा के रूप में पांचवी सफलता मिल गई है। हसरंगा को स्पिन गेंदबाज जडेजा ने पेवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन लेग साइट में खड़े फिल्डर विजय शंकर ने भी शानदार कैच पकड़ा। ये ही कारण था कि सीएसके 5वां विकेट लेने में कामयाब हो पाई।
Match 11. WICKET! 14.1: Wanindu Hasaranga 4(5) ct Vijay Shankar b Ravindra Jadeja, Rajasthan Royals 140/5 https://t.co/V2QijpWpGO #RRvCSK #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
30 Mar 2025 08:35 PM (IST)
नितीश राणा के तुरंत बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी पेवेलियन चले गए हैं। उन्हें स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने अपना शिकार बनाया।
30 Mar 2025 08:32 PM (IST)
विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा आउट हो गए हैं। उन्हें आर. अश्विन ने पेवेलियन भेजा। नितीश ने आज की पारी में कुल 36 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस वक्त राजस्थान का स्कोर 13 ओवर के बाद 134-3 है।
Match 11. WICKET! 11.3: Nitish Rana 81(36) st MS Dhoni b Ravichandran Ashwin, Rajasthan Royals 124/3 https://t.co/V2QijpWpGO #RRvCSK #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
30 Mar 2025 08:20 PM (IST)
संजू सैमसन के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरी सफलता मिल गई है। दूसरी तरफ नितीश राणा राजस्थान के लिए ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। इस वक्त राजस्थान का स्कोर 10 ओवर के बाद 100-2 है।
30 Mar 2025 08:04 PM (IST)
पहले विकेट के बाद राजस्थान की टीम के बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बरस रहे हैं। खासकर नितीशा राणा विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 22 गेंदों में 58 रन बना दिए हैं। जिस हिसाब से अभी राजस्थान के बल्लेबाज खेल रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वो एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
5️⃣0️⃣ 🆙 for Nitish Rana
Rajasthan Royals are flying high and above in the powerplay 🔥
They are 79/1 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/V2QijpWpGO#TATAIPL | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/PWfFJkkiFl
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
30 Mar 2025 07:35 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट मिल गया है। उनको तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पेवेलियन भेजा। पहले विकेट के बाद मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने जमकर शोर मचाया। शोर मीटर 124 के पार पहुंच गया। मैदान पर इस वक्त चेन्नई के फैंस का जोश अपने चरम पर है।
30 Mar 2025 07:18 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर. अश्विन, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
Captains Are Ready 🤝
The second match from today's Double Header starts 🔜
Updates ▶️ https://t.co/V2QijpWpGO#TATAIPL | #RRvCSK pic.twitter.com/iD1F4iFOmL
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2025
30 Mar 2025 07:04 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि वो इस मैदान पर चेज करना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां पर बाद में बल्लेबाजी करना आसान होता है। ठीक ऐसा ही राजस्थान के कप्तान रियान पराग का भी मानना था।
30 Mar 2025 06:59 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आर. अश्विन, विजय शंकर, सैम करन, अंशुल कंबोज, दीपक हुड्डा, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नैथन एलि, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना।
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, वानिंदु हसरंगा, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नीतीश राणा, कुणाल सिंह राठौड़, संजू सैमसन, संदीप शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, महीश तीक्षणा, युद्धवीर सिंह।
30 Mar 2025 06:56 PM (IST)
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिलता है, जिसमें अब तक यहां खेले गए मैचों में कम से कम 9 रन प्रति ओवर की दर से रन बनते हुए देखने को मिले हैं। वहीं, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद जरूर मिल सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है, ताकि बाद में आसानी से लक्ष्य का पीछा किया जा सके।
30 Mar 2025 06:56 PM (IST)
यहां के मौसम की बात करें तो आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, ऐसे में फैंस को रनों की बारिश का लुत्फ उठाने का मौका जरूर मिलेगा। दिन में भी यहां तापमान अधिक रहेगा। शाम को जब मैच शुरू होगा, तो तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शाम के समय के साथ-साथ नमी भी बढ़ती जाएगी, यह स्थिति खिलाड़ियों के लिए थोड़ी मुश्किल पैदा कर सकती है। मैच के दौरान नमी 52 प्रतिशत से बढ़कर 67 प्रतिशत हो जाएगी।
30 Mar 2025 06:55 PM (IST)
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें सीएसके ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान की टीम ने 13 मैच जीते हैं। अगर स्कोर की बात करें, तो सीएसके का आरआर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 246 रन है, जबकि आरआर का सीएसके के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223 रन है। इसके अलावा अगर पिछले आईपीएल की बात करें तो साल 2024 में सीएसके और आरआर के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें सीएसके की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।
30 Mar 2025 06:53 PM (IST)
CSK Vs RR Live Update, IPL 2025: नमस्कार, मैं संजय सिंह बिष्ट, आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। ये मुकाबला ACA क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस वक्त राजस्थान की टीम अंक तालिका में सबेस नीचे 10वें स्थान पर है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पिछला मैच हार गई थी। इस वक्त वो अंक तालिका में 8वें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ा सवाल ये रहा है कि वो अपने सबसे अनुभवी फिनिशर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का सही प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। वो बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आ रहे हैं। क्या इस मैच में वो अपना बल्लेबाजी क्रम थोड़ा उपर करेंगे या नहीं। ये तो मैच के दौरान पता चलेगा। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के लिए उनकी कप्तानी भी एक बड़ी परेशानी का सबब रही है। इस बार चोट के चलते संजू सैमसन कप्तानी नहीं कर पा रहे हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज रियान पराग कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में अपने दोनों मैच हार चुकी है।