दिल्ली कैपिटल्स (फोटो सोर्स- X/WPL)
Sports Desk:दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान ने जीता टॉस और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब मुंबई इंडियंस (MI) के लिए दिल्ली के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होगी। WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दो बार मुकाबला हुआ है। इस दौरान दोनों बार दिल्ली ने मुंबई की टीम को शिकस्त दी है। इस हिसाब से आज के मैच में मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली एक कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
WPL 2025 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने कुल 150 रन का लक्ष्य दिया है। अब दिल्ली को खिताब अपने नाम करने के लिए ये लक्ष्य हासिल करना होगा। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने इस मैच में पहले से ही मुंबई के बल्लेबाजों को बांध कर रखा। कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हरमनप्रीत ने 66 रन की पारी खेली। जबकि नैट सिवर-ब्रंट ने टीम के लिए 30 रनों का योगदान दिया।
WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इस दौरान दो बार दिल्ली की टीम ने बाजी मारी है। वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में ये दोनों टीमें ओवरऑल 7 बार भिड़ चुकी हैं। इस दौरान 4 बार दिल्ली जबकि 3 बार मुंबई की टीम ने मैच जीता है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की टीम मुंबई पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रही है। इस साल भी दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली की टीम ने मुंबई को मात दी है। ऐसे में फाइनल मुकाबला मुंबई के लिए थोड़ा सा कठिन दिख रहा है। लेकिन क्रिकेट को अनिश्चतित्ताओं का खेल कहा जाता है। ऑन-द-डे जो भी टीम अच्छा मुकाबला खेलेगी वो ही मैच को अपने नाम करने में कामयाब होगी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नु मणि, शिखा पांडे, श्री चरणी।