भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को SA20 में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार बने हेड कोच

Sourav Ganguly Takes charge As Head Coach: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को साउथ अफ्रीका 20 (SA20) लीग के प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
Kolkata Test: ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी 'दादा' के चेहरे पर है मुस्कान! सौरव गांगुली ने बताया असली कारण!
सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sourav Ganguly Takes charge As Head Coach: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सौरव गांगुली को पहली बार किसी टीम का हेड कोच बनाया गया है। साउथ अफ्रीका20 लीग से पहले सौरव गांगुली को प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया गया है।

SA20 के आगामी सीजन 2026 से पहले सौरव गांगुली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांगुली पहली बार किसी टीम का मुख्य कोच बने हैं। हेड कोच के तौर पर यह उनका पहला कार्यकाल होगा। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने शनिवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स के पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद रविवार को गांगुली को कोच नियुक्त किया गया।

ट्रॉट के कोचिंग में टीम के प्रदर्शन में हुई गिरवाट

ट्रॉट को एसए20 के 2025 सत्र से पहले मुख्य कोच नियुक्त किया गया था लेकिन फ्रेंचाइजी 10 ग्रुप मैचों में से केवल दो जीत के साथ नॉक-आउट में पहुंचने में विफल रही और छह टीमों की टी20 लीग तालिका में पांचवें स्थान पर रही। जिसके बाद जेएसडब्ल्यू ने यह बदलाव किया है।

पहली बार निभाएंगे मुख्य कोच की जिम्मेदारी

सेंचुरियन स्थित फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हमें सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच घोषित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह पहली बार होगा जब गांगुली किसी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे। 2018 और 2019 के बीच गांगुली आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक थे।

जेएसडब्ल्यू के क्रिकेट निदेशक हैं गांगुली

2015 से 2019 तक गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे। 2019 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर की भूमिका निभाई, लेकिन बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभालने के लिए पद छोड़ दिया। गांगुली को पिछले साल जेएसडब्ल्यू का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया था।प्रिटोरिया कैपिटल्स का स्वामित्व जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास है जो दिल्ली कैपिटल्स का सह-मालिक है।

13 भारतीय खिलाड़ियों ने लीग के लिए किया रजिस्ट्रेशन

साउथ अफ्रीका 20 में खेलने वाले दिनेश कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेला था। वहीं उनके अलावा इस बार 13 अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने इस लीग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, सारुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, अंसारी मारूफ, महेश अहीर, निखिल जग्गा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गलीपेली और अतुल यादव ने जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com