- Hindi News »
- Latest News »
- Dussehra 2025 Arvind Trivedi To Saif Ali Khan Tv To Bollywood Actors Did Ravan Role
Ravan: टीवी और फिल्मों के रावण, कुछ हुए हिट कुछ हुए ट्रोल
Dussehra 2025: नवरात्रि की समाप्ति के साथ ही देशभर में विजयादशमी के त्योहार की रौनक है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता है।
- Written By: अनिल सिंह

फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक 'रावण' बन छाए ये स्टार्स, कुछ लुक्स के लिए हुए ट्रोल
TV To Bollywood Actors did Ravan Role: दशहरा के दिन ही भगवान राम ने रावण का घमंड तोड़ते हुए उसका वध किया था। रावण एक ऐसा किरदार है जिसे फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक के स्टार्स ने निभाया है, कुछ किरदारों को आज भी उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद किया जाता है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का रोल प्ले किया था। उनका निभाया ये किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इसी किरदार की वजह से वो हर घर में फेमस हो गए थे।
इसके अलावा, 1976 में आई फिल्म ‘बजरंग बली’ में एक्टर प्रेमनाथ ने रावण का किरदार प्ले किया था। एक्टर ने रावण की बेहतरीन एक्टिंग तो की थी लेकिन उनकी डॉयलॉग डिलीवरी शानदार रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
सैफ अली खान का रावण किरदार
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान के रावण किरदार को भी भूला नहीं जा सकता है। हालांकि, इस रोल के लिए सैफ अली खान को अपने लुक और अजीबोगरीब डायलॉग के लिए ट्रोल होना पड़ा था। टीवी पर कई रामायण बनी हैं। साल 2008 में आई रामायण में अखिलेंद्र मिश्रा रावण बने थे। एक्टर पहले ही अपने निगेटिव रोल के लिए फेमस थे, लेकिन टीवी की रामायण से एक्टर को अलग पहचान मिली।
ये भी पढ़ें-JP Dutta: गुलामी से बॉर्डर 2 तक देशभक्ति फिल्मों से जेपी दत्ता को मिली पहचान
एक्टर यश करेंगे रावण का रोल
इसके अलावा टीवी के सीरियल ‘संकट मोचन हनुमान’ में आर्य बब्बर ने रावण का रोल प्ले किया। एक्टर ने रावण बनने के लिए खास तरह का लुक भी लिया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। आगामी समय में दर्शकों को नया रावण भी दिखने वाला है। नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ आने वाली है जिसमें एक्टर यश रावण का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म 4000 करोड़ के बजट के साथ बनेगी, जो अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भगवान राम और मां सीता का रोल प्ले करने वाले हैं। हालांकि राम के रोल के लिए एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।
Dussehra 2025 arvind trivedi to saif ali khan tv to bollywood actors did ravan role
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














