-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- West Indies Coach Darren Sammy Raised Questions Decision Third Umpire
वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी का अंपायर पर बड़ा आरोप, बोले- उनके फैसलों का असर…
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज मुकाबले के दौरान अंपायर के द्वारा एक नहीं बल्कि चार फैसले ऐसे दिए गए हैं, जिन पर विवाद हो रहा है। अंपायर के इन फैसलों पर डैरन सैमी ने नाराजगी व्यक्त की है।

थर्ड अंपायर के फैसलों पर कोच डेरन सैनी नाराज हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस दौरान गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। दो दिन के खेल समाप्त होने तक दोनों टीमों के कुल 24 विकेट गिर चुके है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज 190 रन पर सिमट गई।
इन दो दिनों के खेल में अंपायर के द्वारा एक नहीं बल्कि चार फैसले ऐसे दिए गए हैं, जिन पर विवाद हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर से डीआरएस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अंपायर के द्वारा दिए गए इन फैसलों का असर वेस्टइंडीज की पहली पारी पर पड़ा। जिससे वो ऑस्ट्रेलिया से बढ़त लेने से चूक गया।
अब थर्ड अंपायर के कुछ फैसलों पर वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी ने अपनी नारजगी व्यक्त की है। वो मैच के दौरान टीम स्क्रीन पर गुस्से में दिखाई दिए। जिसके बाद कैरेबियाई कोच ने तीसरे अंपायर पर बड़े आरोप लगा दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
थर्ड अंपायर के फैसले पर कोच ने उठाए सवाल
बारबाडोस में थर्ड अंपायर के इन फैसलों पर वेस्टइंडीज के कोच काफी नाराज दिखें। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने बात की है। डैरन सैमी ने कहा कि कोई भी खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता है कि वो अंपायर के फैसलों के बारे में सोच रहे हो। लेकिन जब आप एक के बाद एक ऐसे फैसले देते हैं, तो सवाल उठता है। इन फैसलों का असर टेस्ट मैच पर पड़ता है।
पहली पारी में 180 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया
हली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज प्लॉप साबित हुए। यही कारण रहा कि वो इस दौरान 200 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सकी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 180 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेडेन सील्स और शमर जोसेफ ने बेहतरीन गेंदबाजी की। जेडन सील्स ने 5 तो शमर जोसेफ ने 4 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में खराब शुरुआत हुई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने टॉप-4 बल्लेबाज खो दिए। इस दौरान सैम कोंस्टास 5 रन, उस्मान ख्वाजा 15 रन, कैमरून ग्रीन 15 रन और जोश इंग्लिश 12 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया के 92 रन पर 4 विकेट हो गए। वेस्टइंडीज के लिए जेडेन सील्स, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ और जस्टिन ने 1-1 विकटे लिया।
बारबाडोस में तेज गेंदबाजों का कहर, दो दिन में गिर गए दो दर्जन विकेट
दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का पारी 190 रन में सिमट कर रह गई। वेस्टइंडीज के लिए पहला पारी में सबसे ज्यादा रन शाई होप ने बनाए। उन्होंने 48 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान रॉस्टन चेस ने 44 रन और अल्जारी जोसेफ ने अखिरी में 23 नाबाद रन बनाए।
West indies coach darren sammy raised questions decision third umpire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू
Jun 28, 2026 | 11:44 AMICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMकवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:30 AMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
Jun 28, 2026 | 11:26 AMFood For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स
Jun 28, 2026 | 11:23 AMपुणे मनपा के सर्वर रूम से प्रॉपर्टी टैक्स डेटा वाली हार्ड डिस्क गायब, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM













