

What is Singing Road/Musical Road: क्या आपने कभी सोचा है कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय खुद सड़क ही संगीत बजाने लगे? सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन दुनिया के कई देशों में ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया है जिन्हें Musical Road कहा जाता है। यह कोई जादू नहीं, बल्कि खास इंजीनियरिंग और साउंड टेक्नोलॉजी का कमाल है और अब मुंबई के कोस्टल रोड पर भी ये कमाल हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार, 11 फरवरी 2026 को भारत की पहली "म्यूजिकल रोड" का आधिकारिक उद्घाटन कर चुके है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर Musical Road क्या है और यह तकनीक कैसे काम करती है।
Musical Road ऐसी विशेष सड़क होती है, जिस पर वाहन एक तय गति से गुजरता है तो टायर और सड़क के बीच होने वाले कंपन से एक खास धुन सुनाई देती है। यह धुन पहले से तय की जाती है और सड़क की बनावट उसी के अनुसार तैयार की जाती है। साधारण शब्दों में कहें तो सड़क पर बने छोटे-छोटे खांचे ही संगीत पैदा करते हैं।
इस तकनीक का आधार है vibration और sound waves। सड़क की सतह पर निश्चित दूरी पर उभरी या धंसी हुई रेखाएं बनाई जाती हैं। जब वाहन के टायर इन रेखाओं से गुजरते हैं, तो कंपन उत्पन्न होता है।
जब वाहन तय स्पीड पर चलता है, तभी सही धुन सुनाई देती है। बहुत तेज या बहुत धीमी गति से चलने पर संगीत बिगड़ जाता है। इस तरह यह तकनीक ड्राइवर को स्पीड लिमिट बनाए रखने के लिए भी प्रेरित करती है।
जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में Musical Roads बनाई गई हैं और अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। कई जगहों पर लोकल फोक सॉन्ग या राष्ट्रीय गीत की धुन सड़क पर सुनाई देती है। यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देती है, बल्कि ड्राइविंग अनुभव को भी यादगार बनाती है।
अगर भविष्य में भारत में भी ऐसी सड़कें बनती हैं, तो सफर सिर्फ दूरी तय करने का जरिया नहीं, बल्कि संगीत से भरा अनुभव बन जाएगा।