विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया। आरसीबी के इस जीत में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा है। विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। वहीं उन्होंने क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस अर्धशतक के साथ ही विराट कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 क्रिकेट में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम हो गया है। बाबर आजम ने अब तक इस फॉर्मेट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने यह कारनामा 62 बार करके इतिहास रच दिया है।
विराट कोहली का इसी के साथ टी20 क्रिकेट में 111 अर्धशतक हो गए हैं। गेल ने वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में 110 शतक है। वहीं इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर टॉप पर हैं। जिनके नाम 117 अर्धशतक का रिकॉर्ड है।
स्थान | खिलाड़ी | देश | मैच | 50+ स्कोर |
---|---|---|---|---|
1 | डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 404 | 117 |
2 | विराट कोहली | भारत | 408* | 111* |
3 | क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 463 | 110 |
4 | बाबर आज़म | पाकिस्तान | 314 | 101 |
5 | जोस बटलर | इंग्लैंड | 442 | 95 |
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस लिस्ट में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम भी शामिल है। बाबर आजम ने अभी तक टी20 क्रिकेट में 101 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 95 अर्धशतक लगाए हैं।
विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। आईपीएल 2025 में कोहली ने अब तक पांच अर्धशतक बना चुके हैं। इस पारी के सहारे ही उनका इस सीजन में 392 रन हो गया है और वह ऑरेंज कैप की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।