-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India High Expectations Jasprit Bumrah Manchester Test
मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह पर बड़ा दारोमदार, 7 मैचों में रहा शानदार प्रदर्शन
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs ENG: इस वक्त टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। अगर बात करें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की तो इस दौरान उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का चौथा मैच कल से खेला जाना है। अब तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनटेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां इंग्लिश टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। वहीं, शुभमन गिल की टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।
इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह का रोल अहम रहा है। उनके लिए कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो सीरीज का चौथा मैच खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह का रोल अहम रहने वाला है। पिछले सात मुकाबलों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
5 मैच में 32 विकेट
इस वक्त टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। अगर बात करें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की तो इस दौरान उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अब तक उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं। उनकी ये गेंदबाजी सीरीज में भारत की उम्मीदों को बढ़ा रही है। मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया के लिए उन पर बड़े विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनका औसत अन्य गेंदबाजों से अच्छा रहा था। बुमराह ने पर्थ टेस्ट मुकाबले में 8 विकेट चटकाए थे। इसके बाद एडिलेड में 4 और सिडनी टेस्ट में कुल 2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, तीसरे और चौथे टेस्ट मुकाबले में बुमराह ने 9-9 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत 13.06 का रहा था।
ये भी पढ़ें: ओलंपिक 2028 में केवल एक एशियाई टीम, भारत-पाकिस्तान भिड़ंत की संभावना हुई कम
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए तीन मुकाबलों में खेलने की बात की गई थी। अब तक वो दो मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया हुआ था। लीड्स में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, अपने दूसरे व सीरीज के तीसरे मुकाबले दौरान उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे। अब चौथे टेस्ट में फैंस को उनसे इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है।
Team india high expectations jasprit bumrah manchester test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMगर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMWardha News: वर्धा वन विभाग की नियुक्ति विवादों में, मानद वन्यजीव रक्षक चयन पर सवाल
Jul 15, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM













