बुमराह की वापसी बहुत ही अहम समय पर हुई है। पिछले हफ्ते भारत को लॉर्ड्स में एक दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा था, और अब टीम को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ों पर भरोसा है कि वे जोरदार वापसी करेंगे और सीरीज़ बराबर करेंगे।
बुधवार, 15 जुलाई 2026
-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
In Trends:
TOP NEWS
Top News
दतिया उपचुनाव: ‘यह पार्टी का निर्णय’, टिकट काटे जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने- VIDEO
कश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
दतिया उपचुनाव: ‘यह पार्टी का निर्णय’, टिकट काटे जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने- VIDEO
कश्मीरी पंडित हैं सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू! पार्थ पवार की तय हुई शादी, जानें कौन हैं कायनात धर?
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
विज्ञापन
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah Will Play 4th Test Against England At Old Trafford
हो गया कन्फर्म! मैनचेस्टर में खेलेंगे बुमराह, सीरीज बराबरी करने उतरेगा भारत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Jul 21, 2025 | 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Jasprit Bumrah Will Play At Old Trafford: जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर के मुकाबले में खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि अभी तक इतना मालूम है कि जस्सी भाई खेल रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
विस्तार
Jasprit Bumrah Will Play At Old Trafford: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह खेलते दिखेंगे। लॉर्ड्स में 22 रनों से मिली हार के बाद बुमराह के खेलने पर संशय था। लेकिन आज इसकी पुष्टि हो गई है कि वो इस मुकाबले में खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसकी जानकारी दी।
तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने सोमवार को मैनचेस्टर में मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की। सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जस्सी भाई तो खेलेंगे [जसप्रीत बुमराह खेलेंगे]। मुझे अभी तक यही पता है। लेकिन जैसे-जैसे टीम संयोजन बदलता रहता है, हमें जितना हो सके, धैर्य रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अगर आपने पिछला मैच देखा हो, तो हमने बहुत धैर्य दिखाया और टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को महसूस किया। लेकिन हमारी रणनीति सीधी है, बस अच्छी जगहों पर गेंदबाजी करते रहना और उसी जगह पर टिके रहना। अभी भारतीय टीम 2-1 से पीछे हैं। उम्मीद है कि मैनचेस्टर में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
तय नहीं था मैनचेस्टर में बुमराह का खेलना
जसप्रीत बुमराह का चौथे टेस्ट में खेलना तय नहीं था, क्योंकि टीम मैनेजमेंट पहले ही कह चुका था कि वह सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। वह पहले और तीसरे टेस्ट में खेले थे, जिससे फैंस और जानकार यह सोचते रह गए कि अब वह अगला मैच खेलेंगे या नहीं। लेकिन फिलहाल भारत जिस स्थिति में है, उन्हें अपने सबसे अहम खिलाड़ी की जरूरत है। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं जीता है।
लॉर्ड्स में आउट होना निराशाजनक था
सिराज ने लॉर्ड्स में अपने आउट होने के बारे में बात की। सिराज के आउट होते ही भारत 22 रन से हार गया। उस समय उन्हें रविंद्र जडेजा का साथ देना था, जो 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक छोर संभाले हुए थे और सिर्फ एक विकेट बाकी था। लेकिन शोएब बशीर ने सिराज को आउट कर दिया, जिससे भारत के हाथ से जीत निकल गई। सिराज ने 40 गेंदों पर 4 रन बनाए, जबकि जडेजा 181 गेंदों पर 61 रन बनाकर नॉट आउट रह गए।
यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले गंभीर ने भारतीय टीम को कड़ा संदेश, Video हुआ वायरल
सिराज ने कहा कि जब आप गेंद को बीच में भी पकड़ते हुए आउट हो जाते हैं, तो ज़ाहिर है आपको बहुत दुख होता है। जिस तरह से हमारी साझेदारी चल रही थी, मुझे लग रहा था कि मैं आउट नहीं हो पाऊंगा। मुझे पूरा भरोसा था। लेकिन दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं हुआ और मैं बेहद निराश था। अगर हम वहां से मैच जीत जाते, तो नतीजा बिल्कुल अलग होता। सिराज और बुमराह दोनों ही इस सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। सिराज 3 मैचों में 13 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं, वहीं बुमराह 2 मैचों में 12 विकेट लेकर उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं।
Jasprit bumrah will play 4th test against england at old trafford
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 21, 2025 | 07:22 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














