
भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 करीब आता जा रहा है और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अगले साल फरवरी में होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। भले ही आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन इसकी तारीख और समय को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। अब यह साफ हो गया है कि शेड्यूल कब और कहां लाइव जारी किया जाएगा।
स्टार स्पोर्ट्स ने पुष्टि की है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक शेड्यूल 25 नवंबर की शाम को जारी किया जाएगा। यह वही दिन है जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का चौथा दिन खेला जाएगा। मैच के दिन का खेल लगभग चार बजे खत्म होने के बाद, शाम 6:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शेड्यूल का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। चैनल ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा भी कर दी है, जिससे क्रिकेट फैन इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
A schedule reveal like never before! 😍 Join us with @ImRo45, @Angelo69Mathews, @surya_14kumar, & @ImHarmanpreet
for the grand unveiling of the ICC #T20WorldCup 2026 fixtures! 🔥 pic.twitter.com/1uDUiGAuMV — Star Sports (@StarSportsIndia) November 24, 2025
मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार, भारत की तरफ से पाँच बड़े स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई शामिल हैं। इन सभी वेन्यू में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए बेहतरीन सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं श्रीलंका की तरफ से कोलंबो और कैंडी को मेजबानी के लिए चुना जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर आईसीसी की ओर से लगनी बाकी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 बड़े फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार कुल 20 टीमें मैदान में उतरेंगी। इसके लिए चार ग्रुप बनाए जाएंगे और हर ग्रुप में पाँच-पाँच टीमें शामिल होंगी। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा। लगभग एक महीने तक रोजाना मुकाबले होंगे और 8 मार्च को नई विश्व चैंपियन टीम सामने होगी।
ये भी पढ़ें: KL Rahul के हाथ में वनडे कमान, SA सीरीज में कप्तानी का इम्तिहान! एक नजर पिछले रिकॉर्ड पर
स्टार स्पोर्ट्स की ओर से साझा किए गए प्रमोशनल पोस्ट से संकेत मिल रहा है कि शेड्यूल लॉन्च इवेंट में टीम इंडिया के बड़े चेहरे जैसे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की मौजूदगी की भी संभावना है।






