- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Mini Auction Rishabh Pant Record Cameron Green
आज का दिन ऋषभ पंत के नाम! बने थे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, क्या इस बार टूटेगा 27 करोड़ का रिकॉर्ड?
- Written By: संजय बिष्ट
Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। निलामी को लेकर खिलाड़ी और फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि कई बड़े नाम इस बार बोली में नजर आएंगे।

ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Rishabh Pant IPL Most Expensive Player: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने जा रहा है। सभी फ्रेंचाइजियां अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। इस बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय फिर से भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत हैं, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। ठीक आज ही के दिन उन्होंने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था।
जब आईपीएल इतिहास में लिखी गई सबसे महंगी बोली
पिछले साल 24 नवंबर 2024 को आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। इसी दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर सभी को चौंका दिया था। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी राशि है, जो अब तक किसी खिलाड़ी को नहीं मिली है।
पंत की यह कीमत आज भी रिकॉर्ड के रूप में कायम है।
अन्य महंगी बोलियां भी रहीं सुर्खियों में
आईपीएल 2025 के उसी मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी थी। पंजाब किंग्स ने भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया था। इन तीन खिलाड़ियों की खरीद ने उस ऑक्शन को आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ऑक्शन्स में शामिल कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
क्या कैमरन ग्रीन तोड़ पाएंगे पंत का रिकॉर्ड?
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऋषभ पंत का 27 करोड़ का रिकॉर्ड टूट पाएगा? क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के 26 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं। ग्रीन ऑलराउंड क्षमता, विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के कारण फ्रेंचाइजियों की पहली पसंद बन सकते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 29 मैचों में 707 रन बनाए हैं और 16 विकेट हासिल किए हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें इस ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी बना सकती है। हालांकि, ग्रीन के अलावा शायद ही कोई खिलाड़ी इस ऑक्शन में 20 करोड़ की बोली पार कर पाए।
ये भी पढ़ें- विश्व विजेता भारत: कबड्डी में लहराया तिरंगा, 30 दिन के अंदर देश की झोली में 3 वर्ल्ड कप खिताब!
नजरें 16 दिसंबर पर टिकीं
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन कई रिकॉर्ड्स को बदल सकता है। क्या पंत का रिकॉर्ड कायम रहेगा या ग्रीन इसे तोड़ देंगे? इसका जवाब क्रिकेट फैंस को 16 दिसंबर को मिलेगा। आईपीएल का यह सीजन खिलाड़ियों के बाजार में बड़े बदलाव लेकर आने वाला है, और सभी फ्रेंचाइजियां अपनी टीमों को और मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी हैं।
Ipl 2026 mini auction rishabh pant record cameron green
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM











