- Hindi News »
- Entertainment »
- Masti 4 Box Office Day 4
‘मस्ती 4’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4: वीकेंड के बाद लड़खड़ाई फिल्म
- Written By: अनिल सिंह
Masti 4 Collection Day 4: 'मस्ती 4' ने चौथे दिन (सोमवार) 1.12 करोड़ की धीमी कमाई की। कुल कलेक्शन 9.62 करोड़ हुआ। 40 करोड़ के बजट वाली फिल्म को हिट होने के लिए 80 करोड़ कमाने होंगे।

वीकडेज में धड़ाम हुई 'मस्ती 4' की कमाई, धनुष की फिल्म से पहले कलेक्शन बढ़ाने की चुनौती
Masti 4: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ ने वीकेंड में दर्शकों को बटोरा, लेकिन वीकडेज में कदम रखते ही इसकी कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। 21 नवंबर को रिलीज हुई इस एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म का पहले ‘मंडे टेस्ट’ का शुरुआती कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती आँकड़े बताते हैं कि फिल्म वीकेंड की सफलता को चौथे दिन दोहरा नहीं पाई है और धीमी पड़ गई है।
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये बटोरे और दूसरे दिन भी कमाई 2.75 करोड़ रही। संडे की छुट्टी का फायदा मिला और तीसरे दिन कलेक्शन 3 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। लेकिन, वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई धड़ाम हो गई है।
मंडे टेस्ट में कलेक्शन गिरा
फिल्म के चौथे दिन (सोमवार) के शुरुआती आंकड़े निराशाजनक हैं। शाम 9:35 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 1.12 करोड़ ही हो पाया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 9.62 करोड़ रुपये हो चुका है। सैक्निल्क के इन शुरुआती आँकड़ों में फाइनल डेटा आने पर बदलाव हो सकता है। यह गिरावट स्पष्ट करती है कि फिल्म अपने पहले मंडे टेस्ट में धीमी रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
अपने ही गांव से शुरू हुई Pawan Singh की बायोपिक की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगा संघर्ष से सफलता तक का सफर
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को क्यों करनी पड़ी बी ग्रेड फिल्में, ढेरों हिट फिल्म के बावजूद क्यों नहीं बन पाए सुपरस्टार?
80 करोड़ का लक्ष्य, 40 करोड़ का बजट
‘मस्ती 4‘ का कुल बजट कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 40 करोड़ रुपये है। शुरुआती चार दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह आँकड़ा फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम है। बॉक्स ऑफिस पर ‘हिट’ होने की सामान्य परिभाषा के अनुसार, फिल्म को अपने बजट के दोगुने यानी लगभग 80 करोड़ रुपये कमाने होंगे। फिल्म फिलहाल इस आंकड़े से बहुत दूर है और यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल लग रहा है।
धनुष की ‘तेरे इश्क में’ से चुनौती
आगामी समय में भी ‘मस्ती 4’ की राह आसान नहीं है। 28 नवंबर को धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज हो रही है, जिसका बज ठीक-ठाक बना हुआ है। ऐसे में ‘मस्ती 4’ के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए केवल शुक्रवार तक का ही समय बचा है। धनुष की फिल्म के आने के बाद, ‘मस्ती 4’ के कलेक्शन पर और ज्यादा नेगेटिव असर पड़ सकता है, जिससे फिल्म के लिए 40 करोड़ का बजट भी निकालना मुश्किल हो सकता है।
Masti 4 box office day 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
युद्ध की कगार पर अमेरिका-ईरान! होर्मुज में भिड़ीं दोनों सेनाएं, US ने तबाह किए तेहरान के रडार सेंटर
Jun 06, 2026 | 06:42 AMलाल-हरा गमछा देखकर वोट दिया, अब कीमत चुका रही बिहार की जनता: प्रशांत किशोर
Jun 06, 2026 | 06:37 AMNavabharat Nishanebaaz: आखिर क्यों है इतना खास, अभी चल रहा अधिक मास
Jun 06, 2026 | 06:35 AMNeha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
Jun 06, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 6 June 2026: आज के दिन जन्में बच्चे होंगे पिता के परम भक्त, बुद्धि से तीव्र और कुशाग्र
Jun 06, 2026 | 06:15 AMपेट्रोल भी, बिजली भी, माइलेज की नो-टेंशन, क्या हाइब्रिड कारें बनेंगी भारत का नया EV मॉडल?
Jun 06, 2026 | 04:05 AMGoogle का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM













