T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड

ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 राउंड में इंग्लैंड और पाकिस्तान 24 फरवरी को पल्लेकेले में आमने-सामने होंगे। स्पिनरों का प्रदर्शन और पिच की धीमी कंडीशन मुकाबले का परिणाम तय करेगी।
England vs Pakistan, Super-8, Match No-5 in T20 Wrld Cup 2026
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

England vs Pakistan, Super-8, Match No-5: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है। सुपर-8 राउंड का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मंगलवार, 24 फरवरी को खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले थे। वहीं, इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को हराया था। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में जीतना जरूरी है। वहीं, इंग्लैंड भी जीत हासिल कर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की करने उतरेगी।

स्पिनरों के अनुकूल होगा पल्लेकेले का पिच

पल्लेकेले की पिच को स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है। इंग्लैंड को इस पिच का अंदाजा है। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका को इसी मैदान पर टी20 सीरीज में हराया था। वहीं इंग्लैंड ने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर यहां के कंडीशन से परिचित हो गई है। इंग्लैंड के पास विल जैक्स और आदिल राशिद हैं, जो पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन सकते हैं। जैक्स ने श्रीलंका के खिलाफ जीत में अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन अटैक

पाकिस्तान अलग-अलग तरह के स्पिन अटैक के साथ पिच के धीमे नेचर का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। टीम के पास उस्मान तारिक का शानदार स्पिन है, जिसे सईम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिन गेंदबाजों का साथ मिल रहा है। वे इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं, खासकर इसलिए क्योंकि खेल के आखिर में पिच और धीमी होने की संभावना है। पाकिस्तान या इंग्लैंड जिस टीम की स्पिन बेहतर प्रदर्शन करेगी, मुकाबले का परिणाम उस टीम के पक्ष में जाने की संभावना है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 में इंग्लैंड का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 21 मैच जीते हैं। पाकिस्तान को 9 मैचों में जीत मिली है। 1 मैच का परिणाम नहीं निकला है। पाकिस्तान इस अंतर को कम करने की कोशिश करेगा। वहीं इंग्लैंड की टीम जीत के साथ इस अंतर को और बड़ा करने के लिए मैदान में उतरेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com