नाक से फोन चलाने वाला शख्स निकला बांसुरी का उस्ताद, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Blind Man Flute Video : लोकल ट्रेन में नजर आए एक नेत्रहीन शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो नाक से फोन चलाने के बाद शानदार बांसुरी बजाते दिखा।
A blind man’s flute performance has won hearts on social media.
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Local Blind Man Play Flute Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है, जो लोगों को हैरान कर देता है या फिर दिल छू जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नेत्रहीन शख्स का अनोखा टैलेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स लोकल ट्रेन में सफर कर रहा होता है और शुरुआत में वह अपने नाक से मोबाइल फोन चलाता हुआ नजर आता है। यह दृश्य ही लोगों के लिए काफी अलग और हैरान करने वाला होता है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वह इस वीडियो को और खास बना देता है।

लोकल ट्रेन में नेत्रहीन लड़के ने बजाई कमाल की बांसूरी

वीडियो में अचानक एक ट्रांजिशन आता है और वही शख्स बांसुरी बजाते हुए नजर आता है। उसकी बांसुरी की धुन इतनी मधुर होती है कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाता है।

वीडियो बनाने वाले शख्स ने स्क्रीन पर टेक्स्ट के जरिए बताया कि पहले उसे लगा कि यह व्यक्ति नशे में है, लेकिन जब उसने अपने बैग से बांसुरी निकाली और बजाना शुरू किया, तो पूरी सोच ही बदल गई। यह वीडियो यह दिखाता है कि किसी को देखकर तुरंत राय बनाना गलत हो सकता है, क्योंकि हर इंसान के अंदर कोई न कोई खास प्रतिभा जरूर होती है।

वीडियो देख लोग हुए भावुक, युवक की तारीफ

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर “off.script_by_onkar” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 51 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने इसे मुंबई लोकल ट्रेन का सबसे बेहतरीन पल बताया, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि लोग अपनी जिंदगी से शिकायत करते रहते हैं, जबकि ऐसे लोग मुश्किल हालात में भी कुछ अलग कर दिखाते हैं। कई यूजर्स ने दिल और इमोशनल इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com