गजबे है...इधर हार्दिक पांड्या हुए आउट, उधर नई नवेली गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने बजा डाली ताली, शुरू हुई ट्रोलिंग

Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया। हार्दिक पांड्या के आउट होते ही माहिका शर्मा के ताली बजाने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Hardik Pandya and Mahika Sharma
माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs SA, Hardik Pandya Wicket Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया मैच कई कारणों से चर्चा में रहा। जहां एक ओर भारतीय टीम को 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी, वहीं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में आ गया। मैच के दौरान एक और घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

हार्दिक पांड्या का निराशाजनक प्रदर्शन

इस अहम मुकाबले में हार्दिक पांड्या से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में असर नहीं छोड़ सके। पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चार ओवर में 45 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं किया। डेथ ओवरों में वह रन रोकने में नाकाम रहे, जिसका फायदा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उठाया। बाद में जब भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब हार्दिक नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 17 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर नहीं निकाल सके। ऐसे में उनका ऑलराउंड प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

आउट होने के बाद माहिका शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

भारत को जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य मिला था। पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने केशव महाराज की गेंद को छक्के के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन वह बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए। उस समय टीम पहले से दबाव में थी। हार्दिक के आउट होते ही माहिका शर्मा ने ताली बजाई। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई फैंस ने इसे गलत समय पर दी गई प्रतिक्रिया बताया और माहिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ लोग इसे सामान्य रिएक्शन भी मान रहे हैं, लेकिन वीडियो ने बहस को जन्म दे दिया।

साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। टीम की शुरुआत डगमगाने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 35-35 गेंदों में 63-63 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने से दबाव बढ़ा और मिडिल ऑर्डर भी संभल नहीं सका।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com