-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Breaks Aditya Tares Record In Syed Mushtaq Ali Trophy
सूर्यकुमार यादव का जलवा! फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, T20 में तोड़ा ये ऐतिसाहिक कीर्तिमान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 Cricket Record: सूर्यकुमार यादव ने केरल के खिलाफ 32 रन बनाते हुए मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रचा और टीम के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों घरेलू सर्किट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं। केरल के खिलाफ मुकाबले में सूर्या ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में वह नाकाम रहे। मैच में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन खड़े किए थे। जवाब में मुंबई की टीम 163 रन ही बना सकी और उसे 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
सूर्या ने तोड़ा आदित्य तारे का बड़ा रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मैच में 25 गेंदों पर 32 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे। इस इनिंग के साथ ही सूर्या मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने आदित्य तारे का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए 1717 रन पूरे कर लिए। तारे ने मुंबई के लिए 1713 रन बनाए थे और लंबे समय से शीर्ष पर बने हुए थे। अब सूर्यकुमार ने यह सम्मान अपने नाम कर लिया है।
Kudos to Suryakumar Yadav, the new highest run-scorer for Mumbai in T20 cricket 🔥 He surpasses Aditya Tare’s record with 1,717 runs – built over 71 matches at a superb 145.38 strike rate, including 9 half-centuries. Consistency, flair, and leadership: the hallmarks of Surya’s… pic.twitter.com/p1Ed4hK9hc — Mumbai Cricket Association (MCA) (@MumbaiCricAssoc) December 5, 2025
टी20 में सूर्या की धमाकेदार पहचान
सूर्यकुमार यादव साल 2010 से मुंबई की ओर से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 71 मैचों में 1717 रन बनाए हैं, जिनमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 64 छक्के भी दर्ज हैं, जो टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान को स्पष्ट करते हैं। उनकी शैली इस तरह की है कि वह किसी भी गेंदबाजी लाइनअप पर हावी हो सकते हैं। उनकी निरंतरता और स्ट्राइक रेट ने उन्हें न सिर्फ मुंबई बल्कि टीम इंडिया का भी सबसे भरोसेमंद टी20 खिलाड़ी बनाया है।
मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश
मैच में केरल के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही लय पकड़ी। कप्तान संजू सैमसन ने 46 रन बनाए, जबकि विष्णु विनोद ने 43 रनों का योगदान दिया। अंत में सैफुद्दीन ने 15 गेंदों पर 35 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 178 तक पहुंचाया। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
ये भी पढ़ें: गेंद के बाद बल्ले से मचाया तूफान! गाबा में मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कारनामा, AUS मजबूत स्थिति में
जवाब में मुंबई की शुरुआत लड़खड़ाती रही। सरफराज खान ने जरूर 52 रनों की लड़ाकू पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव 32-32 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि शिवम दुबे सिर्फ 11 रन ही बना पाए। मुंबई की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और टीम लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई। खराब बल्लेबाजी ही उनके हार की सबसे बड़ी वजह बनी।
Suryakumar yadav breaks aditya tares record in syed mushtaq ali trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM












