- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suresh Raina Trolled Rajasthan For Winning The Toss And Choosing To Bowl
गजबे है सुरेश रैना की कमेंट्री, लाइव मैच में कुछ इस तरह कर दिया RR को ट्रोल
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले दो मुकाबले रनों का पीछा करते हुए हारे हैं। ये दोनों करीबी मुकाबले थे। आरसीबी के खिलाफ भी राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- Written By: संजय बिष्ट

सुरैश रैना (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं। ये मुकाबला आरसीबी के होम टाउन एम. चिन्नास्वामी में खेला जा रहा है। इस दौरान आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर खुद का रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी। अब तक उनसे इस सीजन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल तीन मुकाबले खेले हैं। इन तीनों ही मुकाबलों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीता। टॉस जीतते हुए उन्होंने पहले गेंदाबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने राजस्थान के सामने 205 रन का स्कोर खड़ा किया। मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की विराट ने जमकर धुनाई की। उन्होंने इस मैच में 70 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने कमेंट्री के दौरान ही राजस्थान रॉयल्स को ट्रोल कर दिया।
सुरेश रैना ने राजस्थान के मजे लिए
आरआर बनाम आरसीबी के मुकाबले में रियान पराग टीम राजस्थान के टीम के लिए कप्तानी की। इस मुकाबले में भी रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि आरआर की टीम इस सीजन में पहले गेंदबाजी करते हुए हार रही है। ऐसे में कमेंट्री करते हुए सुरेश रेना ने भी राजस्थान के मजे ले लिए।
सम्बंधित ख़बरें
PBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
KKR vs RR: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Dale Steyn ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर किया बड़ा दावा, CSK के खिलाफ मिली जीत हो सकती है टर्निंग प्वाइंट
मुकाबले में जैसे ही बेंगलुरु की टीम ने बल्लेबाजी शुरु की, ठीक ऐसे ही स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे सुरेश रैना ने कह दिया कि, “गजब कॉन्फिडेंसस है। पिछले दो मैच में चेज करते हुए भी लगातार हारे हैं। इसके बाद भी आज के मैच में चेज करने का फैसला किया है।”
🚨 Toss 🚨@rajasthanroyals elected to field against @RCBTweets Updates ▶️ https://t.co/mtgySHh88K #TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/8JwwIHyOmh — IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2025
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस सीजन में अपने पिछले चार मुकाबले लगातार हारने पड़े हैं। इसमें से पिछले दो मुकाबले सबसे हैरान करने वाले थे। इन दोनों मुकाबले में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों ही मुकाबलों में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यही कारण था कि सुरेश रेना ने कमेंट्री करते हुए राजस्थान को ट्रोल कर दिया।
Suresh raina trolled rajasthan for winning the toss and choosing to bowl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Apr 19, 2026 | 07:37 PMPBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Apr 19, 2026 | 07:19 PMKKR vs RR: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
Apr 19, 2026 | 07:19 PMबंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 07:01 PMअकोला में पेयजल टंकी में मृत बंदर मिलने से खिरपुरी गांव में हड़कंप, ग्राम पंचायत की लापरवाही पर फूटा गुस्सा
Apr 19, 2026 | 07:01 PMगोंदिया में अक्षय तृतीया से खरीफ सीजन का आगाज; 1.95 लाख हेक्टेयर में होगी धान की फसल, तैयारियों में जुटे किसान
Apr 19, 2026 | 06:56 PMगोंदिया जिले की 4 तहसीलों में हाथीरोग सर्वेक्षण अभियान शुरू; 221 गांवों के 4,107 बच्चों की होगी रक्त जांच
Apr 19, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM












