-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunny Sandhu 26 Runs One Over Chetan Sakariya Syed Mushtaq Ali Trophy Ipl Mini Auction
4,4,6,6,4…22 साल के खिलाड़ी ने चेतन साकरिया की धुनाई कर लूटी महफिल, IPL ऑक्शन में लगेगी मोटी बोली?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Sunny Sandhu: तमिलनाडु के युवा ऑलराउंडर सनी संधू ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के एक ओवर में 26 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

चेतन सकारिया और सनी संधू (फोटो- सोशल मीडिया)
Syed Mushtaq Ali Trophy: आईपीएल के अगले सीजन के लिए 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुर्खियों में है। इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी की नजरों में आने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु के 22 वर्षीय ऑलराउंडर सनी संधू ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
चेतन सकारिया के खिलाफ एक ओवर में 26 रन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का यह मुकाबला 8 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तमिलनाडु और सौराष्ट्र के बीच खेला गया। तमिलनाडु की पारी के 17वें ओवर में सौराष्ट्र की ओर से तेज गेंदबाज चेतन सकारिया गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर में सनी संधू ने चौकों और छक्कों की ऐसी बरसात की कि मैच का रुख ही बदल गया।
सकारिया ने ओवर की शुरुआत स्लो बाउंसर से की, जिस पर सनी ने विकेटकीपर के ऊपर से शानदार चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने ओवर में दो छक्के और दो और चौके लगाए, जबकि एक गेंद पर तेज दौड़ लगाकर दो रन भी बटोरे। इस तरह सनी संधू ने अकेले उस ओवर से 26 रन निकाल लिए और तमिलनाडु की जीत की नींव रख दी।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
महज 9 गेंदों में खेली तूफानी पारी
इस मुकाबले में सनी संधू ने सिर्फ 9 गेंदों पर 30 रन बनाकर जबरदस्त प्रभाव छोड़ा। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत तमिलनाडु ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। सनी का स्ट्राइक रेट और आत्मविश्वास आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए किसी संकेत से कम नहीं रहा।
BCCI ने शेयर किया वीडियो
सनी संधू द्वारा खेले गए इस ओवर का वीडियो BCCI Domestic ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के साथ-साथ जानकारों ने भी सनी की जमकर तारीफ की।
4️⃣,4️⃣,6️⃣,6️⃣,4️⃣ With 40 required off four overs, Sunny Sandhu turned it around with a game-changing over 🔥 Scorecard ▶️ https://t.co/DlpijtPpFx@IDFCFIRSTBank | #SMAT pic.twitter.com/bkaaSpEl1S — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 8, 2025
ये भी पढ़ें: पहले T20I में बुमराह-हार्दिक रचेंगे इतिहास, ‘अनोखा शतक’ पूरा कर हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि
IPL मिनी ऑक्शन में बढ़ सकती है सनी संधू की कीमत
सनी संधू इससे पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर चुके हैं। वह एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लग सकती है। मिनी ऑक्शन के लिए सनी संधू का बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनकी कीमत बढ़ना तय माना जा रहा है।
Sunny sandhu 26 runs one over chetan sakariya syed mushtaq ali trophy ipl mini auction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














