- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kidnapped By Bandits At The Age Of 15 Mithani Returns Home After 63 Years
डकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Hardoi Kidnapping Case: यूपी के हरदोई में 65 साल पहले डकैती के दौरान अगवा मिठनी 80 की उम्र में मायके लौटीं। 1961-62 की घटना के बाद बिछड़ा परिवार 6 दशक बाद मिला। यह कहानी काफी चर्चा में है।
- Written By: रंजन कुमार

परिजन के साथ बैठीं मिठनी। इमेज-सोशल मीडिया
UP Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से ऐसी भावुक करने वाली दास्तान सामने आई है, जो किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं लगती। यह कहानी 80 वर्षीय मिठनी की है, जो 15 साल की उम्र में डकैतों द्वारा अगवा कर ली गई थीं। अब 63 साल बाद अपने मायके की मिट्टी की खुशबू पहचानते हुए वापस लौटी हैं। जब वह अपने गांव टोलवा आट पहुंचीं तो पूरे इलाके की आंखें नम हो गईं।
बात वर्ष 1961-62 की है, जब हरदोई के बेहटा गोकुल इलाके में डकैतों का आतंक हुआ करता था। बलदेव नाम के किसान के घर डकैतों ने धावा बोला। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बलदेव और उनके बेटे शिवलाल को लहूलुहान कर दिया गया। जाते-जाते डकैत घर की 15 वर्षीय बेटी मिठनी को उठा ले गए। उस वक्त मिठनी की शादी हो चुकी थी और अगले ही महीने उनका गौना होना था, लेकिन उस एक रात ने उनके जीवन की दिशा हमेशा के लिए बदल दी।
अलीगढ़ में मिली नई जिंदगी
डकैतों के चंगुल से निकलकर मिठनी का सफर अलीगढ़ तक जा पहुंचा। बताया जाता है कि वहां के एक पहलवान सोहनलाल यादव ने साहस दिखाते हुए उन्हें डकैतों से छुड़ाया और बाद में उनसे विवाह कर लिया। मिठनी ने वहां एक नया संसार बसाया, उनके आठ बच्चे हुए, लेकिन उनके दिल के किसी कोने में हरदोई का वह शिव मंदिर और अपने भाइयों- शिवलाल और सूबेदार की यादें हमेशा जिंदा रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
कुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
‘बाबा’ के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर बोले OP Rajbhar; कही बड़ी बात
बेटी ने पूरा किया मां का अधूरा सपना
मिठनी की सबसे छोटी बेटी सीमा, जो नोएडा में रहती हैं, अपनी मां की आंखों में मायके की तड़प को समझती थीं। 80 साल की उम्र में जब मिठनी की याददाश्त धुंधली होने लगी, तब सीमा उन्हें लेकर हरदोई निकल पड़ीं। उन्हें बस इतना याद था कि उनका घर एक बड़े शिव मंदिर के पास है। शुक्रवार को जब मां-बेटी सकाहा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचीं, तो मिठनी की स्मृतियां जाग उठीं। उन्होंने गलियों और रास्तों को पहचान लिया। जब वह अपने भाई के घर पहुंचीं, तो पता चला कि उनके दोनों भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार आज भी वहीं रहते हैं।
यह भी पढ़ें : 20 साल के इंतजार के बाद मिला बेटा…’हिट एंड रन’ ने छीन ली मासूम की जान, पिता ने बयां की दर्दनाक दास्तान
रिश्तों की जीत
छह दशक बाद जब ननद और भौजाई का मिलन हुआ, तो पूरा गांव इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना। मिठनी ने घर के कोने-कोने को छूकर अपनी जड़ों को महसूस किया। उनकी बेटी सीमा के लिए यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अपनी मां की अंतिम इच्छा को पूरा करने जैसा था। यह कहानी साबित करती है कि समय चाहे कितना भी बीत जाए, अपनों की याद और घर की दहलीज का खिंचाव कभी खत्म नहीं होता।
Kidnapped by bandits at the age of 15 mithani returns home after 63 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Apr 08, 2026 | 08:31 PM10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Apr 08, 2026 | 08:17 PMनोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMपरमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
Apr 08, 2026 | 07:58 PMAFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Apr 08, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














