कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO

Harry Boxer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने जान से मारने की धमकी दी है। आइए हैरी बॉक्सर के बारे में जानते हैं।

Who Is Haryy Boxer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने जान से मारने की धमकी दी है। अमेरिका में छिपे हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह के मैनेजर को व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है और पैसा न देने पर पूरे स्टाफ को खत्म करने की चेतावनी दी है। हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है, जो राजस्थान के कोटपुतली बहरोड़ का रहने वाला है और कभी पुलिस व सेना में भर्ती की तैयारी करता था, लेकिन अब लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य बनकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। डंकी रूट से अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे हैरी बॉक्सर की लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से गहरी दोस्ती है और गोल्डी बराड़ की जगह अब वही अमेरिका से गैंग का काम संभाल रहा है। इससे पहले भी वह कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग और रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामलों में संलिप्त रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com