'हमने अपना होमवर्क...', नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा

Monak Patel: यूएसए कप्तान मोनांक पटेल ने नामीबिया पर 31 रन की जीत के बाद टीम की तैयारी और संजय कृष्णमूर्ति की पारी की सराहना की, सुपर-8 की उम्मीदें बरकरार रखीं।
Monak Patel on Win Over Namibia
मोनांक पटेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Monak Patel on Win Over Namibia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराकर सुपर-8 की उम्मीदों को कायम रखा है। यूएसए की यह दूसरी जीत है। आखिरी ग्रुप मैच में यूएसए के जीत के बाद कप्तान मोनांक पटेल बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उनकी टीम ने अच्छे से होमवर्क किया था।

मैच के बाद मोनांक ने कहा, "हम हर टीम के लिए होमवर्क करते हैं। हमने नामीबिया के लिए भी ऐसा किया था। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए, हम जानते थे कि विकेट बेहतर होने वाला है, इसलिए हम यह पक्का करना चाहते थे कि हमें सही शुरुआत मिले। मुझे लगा कि मेरे और शायन के बीच पार्टनरशिप बहुत अहम थी। मैंने अधिकांश समय पारी की शुरुआत की है, और पहले कुछ मैचों के बाद, मैंने फिर से ओपनिंग करने का फैसला किया। मेरा रोल खुलकर खेलना और खुद को एक्सप्रेस करना था। आज मुझे जल्दी मौका मिला और मैंने इसका फायदा उठाया, और मुझे खुशी है कि यह जीत का कारण बना।”

युवा खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

मोनांक ने युवा खिलाड़ी संजय को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा, वह हमारी टीम में एक अविश्वसनीय प्रतिभा है। पिछली दो पारियों के बाद वह थोड़ा दबाव में था, लेकिन आज जिस तरह से उसने खेला, वह देखना बहुत अच्छा था। वह गेंद को बहुत दूर तक मार सकता है और उसकी वजह से हम 200 रन बना पाए। अमेरिकी कप्तान ने कहा, "पिछले दो मैचों में भीड़ शानदार रही है। हमारे बहुत से खिलाड़ी टेक्सास सुपर किंग्स में खेल रहे हैं। इस वजह से हमें घरेलू सपोर्ट मिला। यह घर जैसा लगता है।"

नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने 4 विकेट पर 199 रन बनाए थे और नामीबिया को 168 रन पर रोककर 31 रन से जीत दर्ज की। भारत और पाकिस्तान से हार के बाद यूएसए ने नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मैच में जीत दर्ज की।

भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेगी नजरें

यूएसए की नजरें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेगी। यूएसए की टीम उम्मीद करेगी की भारतीय टीम आज पाकिस्तान को हरा दें ताकि उनका रास्ता भी खुल सके। हालांकि, यूएसए ने अपने सभी चार मुकाबले खेल लिए हैं। अब उनको उम्मीद करना होगा कि पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से हार जाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com