BCCI भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर नहीं लेगा कोई एक्शन, अजीत अगरकर पर गिर सकता है गाज

Gautam Gambhir: घरेलू टेस्ट में दो व्हाइटवॉश के बावजूद गौतम गंभीर 2027 तक भारत के हेड कोच बने रहेंगे। BCCI ने उनका समर्थन किया, जबकि ऑल-राउंडर्स पर निर्भरता पर सवाल उठ रहे हैं।
BCCI भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर नहीं लेगा कोई एक्शन, अजीत अगरकर पर गिर सकता है गाज
गौतम गंभीर और अजीत अगरकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gautam Gambhir To Remain India's Head Coach: गौतम गंभीर के कोचिंग में भारतीय टीम को घर में दो टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश झेलना पड़ा था। दो बड़ी हार के बाद भी अब ऐसी खबरें आ रही है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के कोच बने रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारत को 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करने के बाद गंभीर की कोचिंग के तरीकों को लेकर आलोचना का दौर जारी है।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गंभीर को 2027 तक कोच बनाए रखने का फैसला किया है और उन्हें हटाने के बारे में कोई विचार नहीं किया गया है। उस रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि बीसीसीआई सीनियर सिलेक्शन कमिटी से खुश नहीं है। जिसके हेड अजीत अगरकर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई ऑल-राउंडर्स पर सिलेक्टर्स की डिपेंडेंसी से खुश नहीं है। उन्हें लगता है कि सिलेक्टर्स कुछ ज्यादा ही ऑलराउंडर पर डिपेंड हो गए हैं। जो फायदेमंद नहीं है।

द्रविड़ की जगह गंभीर को बनाया गया था कोच

गौतम गंभीर को पिछले साल जुलाई में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था। जिसके बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। हालांकि, इस दौरान भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप का खिताब जीता लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद कई पूर्व महान खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स ने गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में कोचिंग से हटाने की मांग की।

हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भारत ने तीन स्पिन-बॉलिंग ऑल-राउंडर्स के साथ पहला टेस्ट खेला, जबकि दूसरे मैच में दो स्पिन-बॉलिंग और एक मीडियम पेस बॉलर के साथ टीम उतरी। इन ऑल-राउंडर्स से बल्ले के साथ कोई खास योगदान नहीं मिला। कई पूर्व क्रिकेट महान खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय टीम को ऑल-राउंडर्स पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं होना चाहिए।

टी20 सीरीज के बाद रोहित-विराट के भविष्य पर चर्चा

इसके अलावा, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी ODI सीरीज़ के बाद सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट मिलकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर चर्चा करेंगे। हालांकि, दैनिक जागरण के मुताबिक टी20 सीरीज से पहले कोई समीक्षा बैठक नहीं होगी और बीसीसीआई ने अभी तक दोनों खिलाड़ियों से उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य पर कोई चर्चा नहीं की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com