-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Saurashtra Pro T20 League Will Start On 7th June
एक और क्रिकेट एसोसिएशन ने टी20 लीग की घोषणा की, 5 टीमों के बीच खेले जाएंगे 20 मैच; जानें कहां होंगे मुकाबले
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी टी20 लीग की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 7 जून से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा। सौराष्ट्र प्रो टी20 लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी और 20 मुकाबले खेले जाएंगे।

सौराष्ट्र टी20 लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत में आईपीएल खत्म होने के बाद टी20 लीग का दौर शुरू हो रहा है। सभी राज्य एसोसिशन अपनी-अपनी टी20 लीग की घोषणा कर रहे हैं। आईपीएल खत्म होते ही मुंबई में टी20 लीग शुरू होगा। उसके बाद फिर मध्य प्रदेश में भी टी20 लीग होगा। वहीं बंगाल में टी20 लीग जल्द ही शुरू होगा। इस कड़ी में सौराष्ट्र ने अपनी टी20 लीग करवाने की घोषणा कर दी है।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन ने सोमवार को कहा कि वो राज्य में एक टी20 लीग का आयोजन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट का नाम सौराष्ट्र प्रो टी20 लीग होगा। इसमें कुल पांच टीमें हिस्सा लेगी। वहीं इस दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे। सौराष्ट्र प्रो टी20 लीग का आगाज 7 जून से होगा। जबकि 20 जून को इसका फाइनल खेला जाएगा।
सौराष्ट्र प्रो टी-20 लीग में युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने एक बयान में कहा कि एससीए का यह टूर्नामेंट हमारे क्षेत्र में खेल को पेशेवर स्तर बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। सौराष्ट्र प्रो टी-20 लीग में सौराष्ट्र और कच्छ तथा अन्य क्षेत्रों के शीर्ष स्तरीय और उभरती हुई प्रतिभाएं भाग लेंगी। इससे युवा और उभरते क्रिकेटरों को सौराष्ट्र के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
125 खिलाड़ियों का ड्राफ्ट किया गया तैयार
एससीए इसमें भाग लेने वाली पांचों टीमों को कोच मुहैया करायेगा। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट मंगलवार को होगा। एससीए के बयान के मुताबिक ड्राफ्ट के लिए हमारे पास तीन श्रेणियों में लगभग 125 खिलाड़ियों का पूल है। सौराष्ट्र से पहले मुंबई और मध्य प्रदेश ने भी जून महीने में अपनी टी20 लीग आयोजित करने की घोषणा की है।
ये खिलाड़ी टूर्नामेंट को बनाएंगे खास
सौराष्ट्र के ये खिलाड़ी इस टी20 लीग में चार चांद लगा सकते हैं। चतेश्वर पुजारा, जयदेव उनादकट, चिराग जानी, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, प्रेरक मांकड़, हार्विक देसाई जैसे खिलाड़ी इस लीग में शामिल होंगे।
Saurashtra pro t20 league will start on 7th june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














