- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sai Sudharsan Heroic Innings Praises By R Ashwin
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में Sai Sudharsan ने दिखाया दम, पूर्व भारतीय खिलाड़ी हुए मुरीद
Sai Sudharsan: रविचंद्रन अश्विन ने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 73 रन की शानदार पारी की तारीफ की, जबकि टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
R Ashwin on Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए साई सुदर्शन की खेली गई पारी की तारीफ की। अश्विन ने कहा कि जिस तरह सुदर्शन ने बल्लेबाजी की उससे पता चलता है कि वह अपनी ताकत समझते हैं।
अश्विन ने जियोस्टार पर कहा, “साई सुदर्शन को पता था कि शुभमन आज नहीं खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें खुद ही सारा काम करना पड़ा। जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की, उससे पता चला कि वह अपनी ताकत समझते हैं। उन्होंने पेस का अच्छा इस्तेमाल किया, गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, और फिर फ्रंट फुट पर कुछ अच्छे कवर ड्राइव खेले। उन्होंने जडेजा के अटैक में आने के तुरंत बाद उनका सामना किया, पेस का इस्तेमाल किया, और इसके बाद एक स्लॉग स्वीप किया।”
अश्विन ने की साई सुदर्शन की तारीफ
उन्होंने कहा, “सुदर्शन के लिए ये मजबूत क्षेत्र हैं, जिन पर वह भरोसा करते हैं, और उन्हें नतीजे मिले। उन्हें ऐसे ही खेलना होगा, पारी को अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा। गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल का न होना एक बड़ा झटका था। इसलिए जाहिर है, जब शुभमन वापस आएंगे, तो यह ओपनिंग जोड़ी टीम के लिए आगे भी होगी।” बता दें कि शुभमन गिल मांसपेशियों में ऐंठन के कारण आरआर के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने गुजरात की कप्तानी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
यह भी पढ़ें: Ravi Bishnoi ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के….
Sai Sudharsan ने खेली 73 रनों की पारी
साई सुदर्शन ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पारी की शुरुआत करते हुए 44 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, इस पारी के बावजूद जीटी को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन बनाए थे। जीटी 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी।
Sai sudharsan heroic innings praises by r ashwin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM












