-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Bishnoi Completes 200 Wickets In T20 Cricket
Ravi Bishnoi ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के….
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ravi Bishnoi: रवि बिश्नोई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट लेकर टी20 में 200 विकेट पूरे किए, मैन ऑफ द मैच बने और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दिलाई।

राहुल तेवतिया को आउट करने के बाद जश्न मनाते रवि बिश्नोई (फोटो-सोशल मीडिया)
Ravi Bishnoi Took 200 T20 Wickets: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया। गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले रवि बिश्नोई को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। बिश्नोई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही बिश्नोई के एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली।
गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बदौलत बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के कुल 19वें गेंदबाज और 9वें स्पिन गेंदबाज बने। बिश्नोई ने इसके साथ ही अपने आईपीएल करियर में पहली बार एक मुकाबले में 4 विकेट चटकाया है। रवि बिश्नोई इस मैच में 7वें गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी करने आए। वो 7वें गेंदबाज के तौर पर 4 विकेट लेने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने।
IPL में 7वें या उससे निचले बॉलिंग पोज़िशन से 4 या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 5/18 – वानिंदु हसरंगा (RCB) बनाम SRH, मुंबई WS, 2022
- 4/6 – रोहित शर्मा (Deccan Chargers) बनाम MI, सेंचुरियन, 2009
- 4/29 – पॉल वल्थाटी (PBKS) बनाम Deccan Chargers, हैदराबाद, 2011
- 4/29 – युवराज सिंह (PWI) बनाम DC, मुंबई DYP, 2011
- 4/37 – यश ठाकुर (LSG) बनाम PBKS, मोहाली, 2023
- 4/41 – रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi), RR बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
Ravi Bishnoi ने राहुल तेवतिया को आउट करके 200 विकेट पूरा किया
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बिश्नोई की घूमती गेंदों को गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस मुकाबले में राहुल तेवतिया को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे किए। बिश्नोई ने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया को आउट किया।
मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पहले डबल हेडर के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव, राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर पहुंची
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
हालांकि, 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 204 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 26, राशिद खान ने 24 और कगिसो रबाडा ने 23 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर एक पर पहुंच गई है।
Ravi bishnoi completes 200 wickets in t20 cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
Jul 26, 2026 | 07:39 AMमूसलाधार बारिश से 100 लोगों की मौत, गुजरात और असम में NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
Jul 26, 2026 | 07:32 AMChaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Jul 26, 2026 | 07:27 AMयह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
Jul 26, 2026 | 07:21 AMतेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
Jul 26, 2026 | 07:20 AMपंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 07:18 AMरिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
Jul 26, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














