- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sai Sudarshan Won The Orange Cap In Ipl 2025
IPL 2025 Orange Cap: साई सुदर्शन का जलवा, बनाए सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज पर किया कब्जा
साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की। इस सीजन में उन्होंने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। इसके साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये इनाम राशी दी गई।
- Written By: संजय बिष्ट

आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने जीती ऑरेंज कैप (फोटो- @IPL)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीतने के लिए पंजाब किंग्स को हरा दिया। इसके साथ ही आईपीएल को अपना 8वां चैंपियन मिल गया। पहले सीजन से लीग का हिस्सा रही पंजाब किंग्स का इंतजार बढ़ गया।
आरसीबी की जीत के साथ ही आईपीएल 2025 का समापन भी हो गया। इस सीजन में कई धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेटरों ने भी अपना जलवा बिखेरा है। दूसरी तरफ सीनियर खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा बनाए रखा। इस दौरान ऑरेंज कैप पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कब्जा जमाया।
साई सुदर्शन ने जीती ऑरेंज कैप
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2025 का सीजन शानदार रहा है। उन्होंने इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 की 15 मैचों में गुजरात टाइटंस के लिए 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। इस साल उनका स्ट्राइक रेट 145.89 का रहा। उन्होंने मौजूदा सीजन में 108 रन की शतकीय पारी खेली, जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Orange Cap विनर की IPL 2026 में खराब शुरुआत, साई सुदर्शन पहले ही मैच में ढेर, मार्को यानसन ने भेजा पवेलियन
मैदान पर भिड़ेंगे ये खिलाड़ी, GT vs PBKS के मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच आपस में होगी बड़ी जंग
MS Dhoni से लेकर विराट कोहली तक, IPL इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
KKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने रोहित शर्मा, तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड
ऑरेज कैप लीडर बोर्ड
- साई सुदर्शन- 759 रन
सूर्यकुमार यादव- 717 रन
विराट कोहली- 657 रन
शुभमन गिल- 650 रन
मिचेल मार्श- 627 रन
प्रसिद्ध कृष्णा को मिली पर्पल कैप
प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2025 में पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। इस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 8.27 की इकॉनमी के साथ 25 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन देकर 4 विकेट रहा। इस दौरान उन्होंने 59 ओवर की गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने नूर अहमद को पीछे छोड़ते हुए पर्पल कैप का पुरस्कार जीता। कृष्णा को पर्पल कैप के साथ 10 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
पर्पल कैप लीडर बोर्ड
- प्रसिद्ध कृष्णा- 25 विकेट
नूर अहमद- 24 विकेट
जोश हेजलवुड- 22 विकेट
ट्रेंट बोल्ट- 22 विकेट
साई किशोर- 19 विकेट
IPL 2025 के 7 बड़े रिकॉर्ड्स…एक तो ऐसा जो 18 सीजन में हुआ पहली बार, यहां देखें पूरी लिस्ट
आरसीबी के लिए खत्म हुआ 18 साल का इंतजार
आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए ये जीत बेहद खास थी। करीब 18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया। ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद आरसीबी की टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर जश्न मनाया।
Sai sudarshan won the orange cap in ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 12:37 PMKokilaben Hospital की बड़ी उपलब्धि, ‘वर्ल्ड बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ में लगातार 7वीं बार शामिल
Apr 03, 2026 | 12:35 PMभारत ने मनवाया लोहा…4 बिलियन के पार हुआ डिफेंस एक्सपोर्ट, अमेरिका-इजरायल समेत कई देश हुए ब्रह्मोस के मुरीद
Apr 03, 2026 | 12:34 PM‘तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो…’, राघव चड्ढा पर AAP में घमासान, पार्टी ने क्या कहा?
Apr 03, 2026 | 12:29 PM‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस
Apr 03, 2026 | 12:27 PMAshok Kharat के पास जाने वाली महिलाओं की बढ़ेगी मुश्किल, पीड़ित नहीं दोषी बनाए जानें की मांग
Apr 03, 2026 | 12:24 PMBhandara: कागजों पर ‘सुपर 7’ टीमें, पर मैदान में अधूरी प्यास; जल जीवन मिशन के 57% काम के बाद भी संकट बरकरार
Apr 03, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














